Maavan Dhiyan Satkar Yojana : 72 लाख महिलाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन
Maavan Dhiyan Satkar Yojana का 1 अगस्त को मिलेगी अगली किस्त: बलतेज पन्नू
चंडीगढ़, 24 जुलाई (ध्रुव)। आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा है कि पंजाब सरकार की Maavan Dhiyan Satkar Yojana को राज्य की महिलाओं का जबरदस्त समर्थन मिला है। योजना के तहत अब तक 72,56,686 महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार के प्रति लोगों के भरोसे को दर्शाता है।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बलतेज पन्नू ने कहा कि विपक्षी दल लगातार दावा करते रहे कि मावां धीयां सत्कार योजना लागू नहीं होगी, लेकिन आज बड़ी संख्या में महिलाओं का रजिस्ट्रेशन इस योजना की सफलता को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि योजना के तहत 18 वर्ष और उससे अधिक आयु की 72 लाख से ज्यादा महिलाओं ने अपना पंजीकरण कराया है। जिन महिलाओं का रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने में बाद में हुआ है, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। उनके मुताबिक, ऐसी पात्र महिलाओं को भी तीन महीने की राशि एक साथ उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। योजना की अगली किस्त 1 अगस्त को जारी किए जाने की बात कही गई है।
Maavan Dhiyan Satkar Yojana : लुधियाना में सबसे ज्यादा महिलाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन
बलतेज पन्नू द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, लुधियाना जिले में 7,86,863 महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके बाद पटियाला में 5,50,035 और अमृतसर में 5,39,285 महिलाओं का पंजीकरण हुआ है। पन्नू ने कहा कि महिलाओं से मिल रहे इस बड़े रिस्पॉन्स से स्पष्ट है कि पंजाब की जनता को सरकार की योजनाओं और उसके वादों पर भरोसा है।
उन्होंने कहा कि आप नेता मनीष सिसोदिया ने योजना के शुभारंभ के दौरान कहा था कि सरकार केवल महिलाओं के बैंक खातों में पैसा नहीं भेज रही, बल्कि उनके खातों में भरोसा भी भेज रही है।
मुख्यमंत्री हेल्थ स्कीम के तहत 50 लाख से ज्यादा हेल्थ कार्ड
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बलतेज पन्नू ने मुख्यमंत्री हेल्थ स्कीम (Mukhyamantri Health Scheme) को लेकर भी सरकार के आंकड़े साझा किए। उन्होंने दावा किया कि योजना के तहत 50 लाख से ज्यादा हेल्थ कार्ड जारी किए जा चुके हैं और कैशलेस इलाज पर पंजाब सरकार की ओर से 917 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत पात्र लोगों को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना का लाभ सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भी लिया जा सकता है।
जिलेवार आंकड़ों के मुताबिक, लुधियाना में 5,36,504 हेल्थ कार्ड जारी किए गए हैं। इसके बाद पटियाला में 4,52,030 और जालंधर में 3,65,366 हेल्थ कार्ड जारी किए जाने की जानकारी दी गई।
600 यूनिट मुफ्त बिजली और किसानों को दिन में बिजली का दावा
बलतेज पन्नू ने पंजाब सरकार की अन्य योजनाओं और उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद 600 यूनिट मुफ्त बिजली योजना का लाभ बड़ी संख्या में परिवारों को मिल रहा है और करीब 90 प्रतिशत घरों में शून्य बिजली बिल आ रहे हैं।
उन्होंने यह भी दावा किया कि किसानों को दिन के समय बिजली उपलब्ध कराई जा रही है, जबकि नहर के पानी की पहुंच 21 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हो गई है।
भाजपा और हरियाणा सरकार पर भी साधा निशाना
बलतेज पन्नू ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अक्सर पंजाब आकर भाजपा सरकार की लाडो योजना की चर्चा करते हैं। उन्होंने दावा किया कि चुनाव से पहले हरियाणा की महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये देने का वादा किया गया था, लेकिन रिपोर्टों के अनुसार इसका लाभ राज्य की सभी पात्र महिलाओं तक नहीं पहुंचा है।
Maavan Dhiyan Satkar Yojana पर हाई कोर्ट की रोक नहीं: पन्नू
सोशल मीडिया पर योजना को लेकर चल रही चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए बलतेज पन्नू ने कहा कि 'मावां धीयां सत्कार योजना' पर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट की ओर से कोई रोक नहीं लगाई गई है।
उन्होंने कहा कि योजना सरकार के तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी और पात्र महिलाओं को इसका लाभ मिलता रहेगा। पन्नू ने कहा कि पंजाब सरकार केवल घोषणाएं करने में नहीं, बल्कि योजनाओं को जमीन पर लागू करने में विश्वास रखती है।
उन्होंने कहा कि 72.56 लाख से अधिक महिलाओं का रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन और लाखों लोगों तक पहुंच रहा सरकारी लाभ इस बात का प्रमाण है कि पंजाब की जनता को भगवंत मान सरकार की योजनाओं पर भरोसा है।
यह भी पढ़े :- महिलाओं को भी सम्मान दे रही Mawan Dhiyan Satkar Yojana