पिछले कई महीनो से मामले की सुनवाई खत्म होने के पस्चात रखा गया था रिजर्व
सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति के कत्ल मामले में आज पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा अपना फैसला नही सुनाया जाएगा। कुछ सोशल मीडिया पर यह चल रहा है कि आज फैशला आने वाला है, इस मामले से जुड़े लोगों का कहना है कि आज फैशला नही आना है।
यहां बताने योग्य है कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह व अन्य लोगों द्वारा सीबीआई की जिला अदालत के उस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी गई थी जिस फैसले में इन सभी को सजा सुनाई गई थी। इस कत्ल मामले में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख द्वारा हाई कोर्ट में यह अपील दायर की गई थी कि जो उनके खिलाफ फैसला सुनाया गया है वह गलत है और पूरी तरह से तथ्यों के उलट है। उनके वकीलों द्वारा सीबीआई अदालत के फैसले को पलटने की मांग की गई थी। इस मामले में लंबी सुनवाई के पश्चात पिछले महीने फैशला को रिजर्व रख लिया गया था।