पंजाब

भगवंत मान सदन में आएंगे तो हम करेंगे वाक आउट, कांग्रेस का ऐलान

25 Views

-- मुख्यमंत्री माफी मांगे या हम नही करेंगे उनके दर्शन : बाजवा

दी स्टेट हैडलाइंस

चंडीगढ़।

मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान जैसे ही विधानसभा में आएंगे तो कांग्रेस के विधायक तुरंत वॉकआउट कर के बाहर चले जाएंगे। कांग्रेस के विधायक मुख्यमंत्री भगवंत मान के दर्शन तक नहीं करेंगे इसलिए वह सदन में बैठने की जगह बाहर रहना पसंद करेंगे। जैसे ही मुख्यमंत्री सदन से बाहर रहेंगे तो कांग्रेसी विधायक सदन के अंदर कार्यवाही का हिस्सा लेने के लिए पहुंच जाएंगे। यह बड़ा ऐलान विपक्ष नेता व कांग्रेस विधायक दल के लीडर प्रताप सिंह बाजवा ने विधानसभा सदन के अंदर किया है।

प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि कल जो हुआ है उसको लेकर उनकी तरफ से मांग की गई थी कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान माफी मांगे लेकिन उन्होंने बड़ा दिल नहीं दिखाया है इसलिए कांग्रेस विधायक दल की तरफ से फैसला लिया गया है कि जब जब मुख्यमंत्री वर्तमान विधानसभा के सदन में रहेंगे तो वह सदन के बाहर वाकआउट करके चले जाएंगे।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts