पंजाब

सुखपाल खहिरा पर दर्ज होगी एफआईआर, मंत्री का ऐलान

2 Views

-- खुद सुखपाल खहिरा ने की ऑफर मंत्री ने किया स्वीकार

-- अपने ही शब्दों के जाल में फस गए सुखपाल सिंह खहिरा

दी स्टेट हैडलाइंस

चंडीगढ़।

कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खहिरा के खिलाफ एफ आई आर दर्ज होगी। यह ऐलान पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पंजाब विधानसभा के सदन के अंदर किया है। एफ आई आर दर्ज करवाने के लिए खुद सुखपाल सिंह खहिरा ही ने ही सरकार को ऑफर किया था जिसको तुरंत शिक्षा मंत्री ने स्वीकार कर लिया है।

हुआ यह कि विधानसभा के अंदर सुखपाल सिंह खैरा की तरफ से अध्यापकों को सिंगापुर भेजने के संबंध में मुद्दा उठाया जा रहा था ऐसे में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने खड़े होते हुए कहा की सुखपाल सिंह खहिरा लगातार गलत ट्वीट कर रहे हैं। सरकार की तरफ से कोई भी ऐसा फैसला नहीं किया गया जिससे 5 साल की सर्विस को कम करते हुए 2 साल कर दिया गया हो अगर सुखपाल सिंह के पास कोई ऐसा दस्तावेज है तो वह सदन में दिखाएं। इस पर सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि अगर वह गलत है तो साइबर सेल में उनके खिलाफ शिकायत क्यों नहीं कर दी जाती है।

मंत्री ने स्वीकार किया सुखपाल खहिरा का निवेदन

हरजोत सिंह बैंस ने सदन के अंदर तुरंत सुखपाल सिंह के निवेदन को स्वीकार करते हुए कहा कि वह साइबर सेल में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाएंगे ताकि मामले की सचाई सामने आ सके।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts