चंडीगढ़

घटते वजन से हो परेशान तो अजमाओ एक बार यह व्यायाम

52 Views
Weight Gain Exercise
Weight Gain Exercise

Weight Gain Exercise: वजन हमारे शरीर का एक बहुत ही जरूरी हिस्सा होता है, क्योंकि यदि यह ज्यादा हो जाए तो भी हमारे शरीर के लिए दिक्कत कर सकता है और यदि यह कम हो जाए तो भी हमारे शरीर के काम करने की क्षमता काफी कम हो जाती है। आज के समय में बहुत लोग ऐसे हैं जो बढ़ते वजन से परेशान है तो बहुत लोग ऐसे भी हैं जिनका वजन इतना कुछ खाने के बावजूद भी नहीं बढ़ता।

इसके पीछे कारण यह होता है कि उनके शरीर का जो मेटाबॉलिज्म होता है वह बहुत ज्यादा तीव्र गति से कैलोरी को बर्न करता है।जिसकी वजह से उनका शरीर काफी पतला रह जाता है। इसलिए इसे लोग नियंत्रण में लाने के लिए अनेकों तरह के खाने का प्रयोग करते हैं। इसके अतिरिक्त अनेकों तरह के व्यायाम भी मौजूद है। जिससे व्यक्ति का वजन घटाया और बढ़ाया जा सकता है, परंतु हर व्यक्ति को अपनी सुविधा अनुसार और अपने शरीर की क्षमता के मुताबिक ही कोई भी एक्सरसाइज या व्यायाम करना चाहिए। वरना यह उसके शरीर के लिए दिक्कतें भी खड़ी कर सकते हैं।

एक्सरसाइज करते वक्त इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए कि वजन बढ़ाने में केवल एक्सरसाइज ही पूरा योगदान नहीं डालेगी बल्कि इसके साथ हमें जरूरी पोषक तत्व जैसे कि फाइबर, कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, मिनरल्स आदि का सेवन करना बहुत जरूरी होता है। इसलिए हमें ऐसे खाने का सेवन अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए जिससे हमारा वेट गेन हो। इसलिए वजन बढ़ाने के लिए व्यक्ति को नियमित व्यायाम के साथ पौष्टिक डाइट लेने की सलाह दी जाती है।

Weight Gain Exercise: पुश अप

पुश अप एक ऐसा व्यायाम है जिसमें व्यक्ति के शरीर की सारी मांसपेशियों का विकास होता है। इसे महिला और पुरुष दोनों ही कर सकते हैं। पुश अप में व्यक्ति के हाथों का सबसे ज्यादा व्यायाम होता है। जिससे उसके हाथ टोंड और काफी मजबूत बन जाते हैं। इतना ही नहीं बल्कि इसके साथ उसकी छाती, कंधे  भी मजबूत होने के साथ-साथ आकार में आ जाते हैं। महिलाओं और पुरुषों में इस व्यायाम का असर अलग-अलग पड़ता है। इसलिए यदि पुरुष इसका अभ्यास करते है तो उनके बाइसेप्स का ट्राइसेप्स का विकास होता है और यही अगर महिलाएं इसका अभ्यास करती हैं तो यह उनके हाथों और बाहों को टोंड करने में सहायक बनता है। Weight Gain Exercise

ट्राइसेप डिप्स

यह व्यायाम व्यक्ति के शरीर में कमर और हाथ की जो हड्डियां और मांसपेशियां होती हैं उनको एक सही शेप और मसल्स गेन करने मैं मदद कर सकता है। यह व्यायाम करने में भी काफी आसान होता है। इसलिए इसे कोई भी बिना किसी दिक्कत के अभ्यास कर सकता है। महिलाएं इसका प्रयोग बहुत ही आसानी से कर सकती हैं और यह उनके शरीर को एक सही आकार देने में सबसे ज्यादा गुणकारी माना जाता है। इसलिए जिम और होम वर्कआउट में लोग अक्सर इसका प्रयोग करते हैं। इसके अतिरिक्त पुरुषों में यह कंधों, ट्राइसेप्स,बाइसेप्स की हड्डी और मांसपेशियों को तंदुरुस्ती देकर उनमें थोड़ा वजन ले आता है। यदि कोई व्यक्ति इसका नियमित अभ्यास करता है तो उसे अपने वजन की बढ़ोतरी में बहुत ही कम समय में अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिल सकते हैं। Weight Gain Exercise

प्रेस और क्लीन वर्कआउट

वजन बढ़ाने के लिए बहुत से वर्कआउट का प्रयोग लोग अपनी रोजाना जिंदगी में कर सकते हैं। उन्हीं वर्कआउट में से एक है प्रेस और क्लीन वर्कआउट। यह भी मांसपेशियों को बढ़ाने का एक बहुत ही अच्छा व्यायाम है। इसे खास तौर पर पुरुषों के लिए फायदेमंद माना गया है, क्योंकि इससे उनके बाइसेप्स और एब्स बनने में बहुत ही ज्यादा मदद मिलती है। जिससे उनकी शरीर की कोर भी काफी मजबूत हो जाती है। इसलिए जिम में ट्रेनर अक्सर इस वर्कआउट का अभ्यास वजन बढ़ाने वाले व्यक्तियों को करने की सलाह देते हैं, क्योंकि इससे उनके शरीर में वजन जल्दी बढ़ता है और उनके शरीर में कोई कमजोरी भी नहीं आती। Weight Gain Exercise

स्काउटस

स्काउट को सबसे बेहतरीन व्यायाम के रूप में देखा जाता है, क्योंकि यह वर्कआउट हमारे शरीर की मांसपेशियों को अच्छे आकार में करने और इसके कोर को स्ट्रांग बनाने में बहुत ज्यादा मददगार बनता है। इसका मुख्य कार्य व्यक्ति के शरीर के निचले हिस्सों को मजबूती और आकार देने में अपना योगदान डालना होता है। यह व्यायाम का अभ्यास दोनों ही महिलाओं और पुरुष के लिए गुणकारी माना जाता है। जब व्यक्ति को स्काउट करने की अच्छी तरह से आदत हो जाए तो इसके साथ वह वेट उठाने की प्रक्रिया भी शुरू कर सकता है। जिससे पुरुषों को पैरों में मजबूती लाने और महिलाओं को नीचे के शरीर को आकार देने में काफी ज्यादा सहायता प्राप्त होगी। अगर कोई व्यक्ति इसका नियमित अभ्यास करता है तो उसे बहुत ही कम समय में अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिल सकते हैं। Weight Gain Exercise

दौड़ना और चलना

अध्ययन के अनुसार पाया जाता है कि व्यक्ति के शरीर की चर्बी को घटाने या बढ़ाने में कार्डियो एक सबसे बड़ा रोल अदा कर सकता हैं, क्योंकि इस व्यायाम के अभ्यास में कोई भी उपकरण की जरूरत नहीं पड़ती। इसके नियमित अभ्यास से व्यक्ति के शरीर में प्राकृतिक रूप से मांसपेशियों में तंदुरुस्ती और आकार आता है। इसका उपयोग करते वक्त व्यक्ति पहले तो धीरे-धीरे चलना शुरू करें और फिर उसके बाद अपनी क्षमता के हिसाब से दोड़ना चालू कर दे। Weight Gain Exercise

यह अपना असर दिखने में थोड़ा लंबा समय ले सकते हैं परंतु इसके रिजल्ट्स बहुत ज्यादा लंबे समय तक चलने वाले होते हैं। जिसके कारण व्यक्ति के शरीर में ना तो ज्यादा चर्बी आती है और ना ही ज्यादा कम होती है। व्यक्ति का वजन नियंत्रण में रह जाता है। इसलिए हर व्यक्ति को अपने वजन को नियंत्रण और स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए रनिंग और जॉगिंग का अभ्यास जरूर करना चाहिए।

इस आर्टिकल में जानकारी सामान्य रूप से दी गई है। इसलिए इस पर अमल करने से पहले अपने नजदीकी डॉक्टर से जरूर सलाह ले। दी स्टेट हेडलाइंस किसी भी बात भी कोई पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts