पंजाब
मनीषा ने किया चैलेंज तो सरकार ने मारी गुलाटी, बनी रहेंगी चेयरमैन
दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी के मामले में पंजाब सरकार बैकफुट पर आ गई है। पंजाब सरकार ने मनीषा गुलाटी के मामले में अपने उन आदेशों को वापस ले लिया है जिसमें उन्होंने मनीषा गुलाटी को राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन के पद से हटा दिया था।
पंजाब सरकार की इस गुलाटी से मनीषा गुलाटी पंजाब राज्य महिला कमीशन की चेयरपर्सन बने रहेंगे।