पंजाब

बठिंडा के MLA अमित रतन गिरफ्तार

124 Views

बठिंडा ग्रामीण से विधायक हैं अमित रतन

दी स्टेट हैडलाइंस

चंडीगढ़।

आम आदमी पार्टी के बठिंडा ग्रामीण से विधायक अमित रतन को पंजाब विजिलेंस ने वीरवार सुबह राजपुरा के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पिछले 2 दिनों से पंजाब विजिलेंस विधायक अमित रतन को ढूंढ रही थी परंतु वह गिरफ्त से बाहर चल रहे थे। इसके पश्चात विजिलेंस को जानकारी मिली कि अमित रतन राजपुरा के आसपास है तो वीरवार सुबह उन्हें वहां से गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़े : Pearl Group की जायदाद में होगी रेड एंट्री, सरकार बड़ी करवाई की तैयारी में

अमित रतन के पीए को विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के केस में किया था गिरफ्तार

विधायक अमित रतन के पीए रशिम गर्ग को कुछ दिन पहले पंजाब विजिलेंस ने 4 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। उस समय विधायक अमित रतन भी मौके पर मौजूद थे। उसके बाद ही लगातार उनके बारे में जांच पड़ताल की गई और कुछ ऐसे सबूत विजिलेंस के हाथ लगे हैं कि विजिलेंस अब विधायक अमित रतन को ढूंढ रही थी।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts