पंजाब

Modi का पंजाब दौरा फ्लॉप, बिना कोई बड़ी सौगात दिए लौटे

9 Views
Modi Punjab visit a flop returned without announcing any major gifts
Modi Punjab visit a flop returned without announcing any major gifts

अमृतसर, 18 जुलाई। आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र Modi के हालिया पंजाब दौरे को पूरी तरह फ्लॉप करार देते हुए केंद्र सरकार पर पंजाब के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। शनिवार को पार्टी नेता गुरप्रताप सिंह के साथ आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में धालीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री पंजाब के लिए कोई नई घोषणा किए बिना लौट गए और उनका दौरा केवल राजनीतिक भाषणों तक सीमित रहा।

धालीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने पंजाब का 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक का ग्रामीण विकास फंड (RDF) और अन्य बकाया फंड रोक रखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब पंजाब सरकार विकास कार्यों के लिए कर्ज लेती है तो उस पर सवाल उठाए जाते हैं, जबकि राज्य का वैध फंड केंद्र के पास लंबित पड़ा है।

उन्होंने दावा किया कि भगवंत मान सरकार द्वारा लिया गया प्रत्येक कर्ज अस्पतालों, स्कूलों, कॉलेजों, सड़कों, स्वास्थ्य सेवाओं, गरीबों की पेंशन और जनकल्याणकारी योजनाओं पर खर्च किया जा रहा है, न कि किसी उद्योगपति को लाभ पहुंचाने के लिए।

Modi पर राम मंदिर चंदा और भाजपा पर हमला

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान धालीवाल ने भाजपा (Modi) पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि राम मंदिर के नाम पर लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया। उन्होंने कहा कि जो पार्टी धार्मिक आस्था के नाम पर चंदा जुटाने में ईमानदारी नहीं दिखा सकती, वह देश के साथ भी ईमानदार नहीं हो सकती।

E20 इथेनॉल नीति पर उठाए सवाल

धालीवाल ने पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल (E20) मिलाने के फैसले को आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बताते हुए केंद्र सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि दावा किया गया था कि इससे ईंधन सस्ता होगा, लेकिन आम जनता को इसका कोई लाभ नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि इस नीति का फायदा कुछ चुनिंदा कंपनियों को हो रहा है, जबकि इसकी कीमत आम लोग चुका रहे हैं।

Modi को नशा और सीमा सुरक्षा पर केंद्र को घेरा

नशे के मुद्दे पर धालीवाल ने कहा कि पंजाब में नशे की समस्या भाजपा-अकाली दल सरकार के समय बढ़ी। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार 532 किलोमीटर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आधुनिक एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार (Modi) ने इस दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाया।

किसानों और बाढ़ पीड़ितों का मुद्दा भी उठाया

धालीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने पंजाब दौरे के दौरान किसानों से जुड़े मुद्दों, अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड एग्रीमेंट के प्रभाव, 720 किसानों की शहादत और बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए घोषित राहत जैसे अहम विषयों पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार किसानों की चिंताओं की अनदेखी कर रही है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में धालीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री Modi "खाली हाथ आए और खाली हाथ लौट गए" तथा पंजाब के भाजपा नेताओं को जनता को बताना चाहिए कि इस दौरे से राज्य को क्या हासिल हुआ।

यह भी पढ़े :-  Pathankot में केजरीवाल के बड़े ऐलान, तीर्थ यात्रा योजना में जुड़े 3 नए रूट

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts