पंजाब

असली मुद्दों का जवाब देने में रहे नाकाम Narendra Modi : बलतेज पन्नू

6 Views
Narendra Modi failed to address the real issues says Baltej Pannu
Narendra Modi failed to address the real issues says Baltej Pannu

चंडीगढ़, 18 जुलाई, (ध्रुव)। आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के हालिया पंजाब दौरे को लेकर केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का दौरा राजनीतिक आरोपों तक सीमित रहा और पंजाब से जुड़े अहम मुद्दों पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

एक वीडियो संदेश जारी करते हुए पन्नू ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi पंजाब आए, राज्य सरकार पर आरोप लगाए और बिना किसी ठोस घोषणा या समाधान के वापस लौट गए। उनके मुताबिक पंजाब के लोग राजनीतिक बयानबाजी नहीं, बल्कि अपने सवालों के जवाब चाहते थे।

MSP, किसानों और पंजाब के फंड पर उठाए सवाल

बलतेज पन्नू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी, पंजाब के बकाया फंड और राज्य के आर्थिक अधिकारों जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पंजाब का वैध फंड रोक रही है, जबकि राज्य सरकार सीमित संसाधनों के बावजूद विकास कार्य जारी रखे हुए है।

Narendra Modi की 'डबल इंजन सरकार' के नारे पर साधा निशाना

भाजपा के "डबल इंजन सरकार" के नारे पर प्रतिक्रिया देते हुए पन्नू ने कहा कि पंजाब के लोग भाजपा-अकाली दल की संयुक्त सरकार का कार्यकाल नहीं भूले हैं। उन्होंने कहा कि 1997-2002 और 2007-2017 के दौरान पंजाब ने भाजपा-अकाली गठबंधन का शासन देखा और उस दौर के परिणाम आज भी राज्य भुगत रहा है।

Narendra Modi : नशा और गैंगस्टर संस्कृति का मुद्दा उठाया

पन्नू ने आरोप लगाया कि भाजपा-अकाली सरकार के कार्यकाल में ही पंजाब में नशे की समस्या और गैंगस्टर संस्कृति ने गंभीर रूप लिया, जिसका खामियाजा राज्य के युवाओं को भुगतना पड़ा। उन्होंने कहा कि ऐसे रिकॉर्ड के बावजूद भाजपा दोबारा "डबल इंजन सरकार" की अपील कर रही है।

"पंजाबी चाहते हैं जवाबदेही, न कि राजनीतिक प्रचार"

अपने संदेश में बलतेज पन्नू ने कहा कि पंजाब के लोग अब खोखले नारों और राजनीतिक प्रचार से प्रभावित नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि जनता प्रधानमंत्री से चुनी हुई सरकार पर आरोप लगाने के बजाय किसानों, युवाओं और राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही और ठोस समाधान की उम्मीद करती है।

यह भी पढ़े :- Modi का पंजाब दौरा फ्लॉप, बिना कोई बड़ी सौगात दिए लौटे

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts