पंजाब

Monkey for sale : चीन खरीदेगा 1 लाख बन्दर

35 Views

श्रीलंका के साथ चीन का हुआ करार 1 लाख बंदर बिकेंगे

Monkey for sale : श्रीलंका जल्द ही एक लाख से ज्यादा बंदर चीन को बेचने जा रहा है। इस संबंध में दोनों देशों के बीच डील भी फाइनल हो चुकी है और आने वाले कुछ दिनों में श्रीलंका से एक लाख बंदर बिक कर चीन पहुंच जाएंगे। हालांकि अभी तक यह पूरी इनफार्मेशन नहीं मिल पाई है कि चीन इन बंदरों का क्या करेगा ? क्या इन बंदरों को वह मारकर खा जाएगा या फिर चिड़ियाघर में रखा जाएगा। इन दोनों सूरत में ही श्रीलंका इन बंदरों को बेचने जा रहा है, क्योंकि श्रीलंका के पास अब इन बंदरों को पालने के लिए ना ही साधन है और ना ही फंड है जिस कारण श्रीलंका अपने देश के 1 बंदर बेचने के लिए चीन से करार कर चुका है।

Monkey for sale : आखिरकार क्यों बेच रहा है श्रीलंका अपने बंदर

Monkey for sale : श्रीलंका द्वारा बेचे जा रहे 1 लाख के करीब बंदर के पीछे तर्क दिया जा रहा है कि श्रीलंका में बंदर काफी मात्रा में है और उनकी साभ संभल करना अब श्रीलंका सरकार के लिए मुश्किल होता जा रहा है ऐसे में श्रीलंका के पास इतने फंड या फिर उन्हें खिलाने के साधन नहीं है कि वह इन बंदरों को पाल सके। ऐसे में उनकी तरफ से ही एक लाख बंदर को बेचने का फैसला किया गया है। इसी कारण के चलते श्रीलंका की तरफ से बंदर को बेचने के लिए खरीदार ढूंढा जा रहा था। जिसको लेकर चीन के साथ करार हुआ है।

चीन के पास पहुंच रहे बंदरों के भविष्य को लेकर चिंता

चीन की तरफ से एक लाख बंदर को खरीदा तो जा रहा है परंतु उनके भविष्य को लेकर कुछ देश चिंता भी जहर कर रहे हैं क्योंकि अमूमन देखा जाता है कि चीन में जानवरों को खा लिया जाता है। ऐसे में क्या चीन इन 1 लाख बंदरों को खा जाएगा या फिर कुछ काम लगा इसको लेकर चिंता जहर की जा रही है। हालांकि चीन की तरफ से इस संबंध में जानकारी दी जा रही है कि उनके पास बड़ी गिनती में चिड़ियाघर है। जहां पर बंदरों की कमी है। जिसके चलते ही उनकी तरफ से बंदरों को खरीदा गया है ताकि वह इन्हें अपने चिड़ियाघर में रख सके। Monkey for sale

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts