पंजाब

MP Simranjit Singh Mann हुए नजर बंद

43 Views
MP Simranjit Singh Mann
MP Simranjit Singh Mann

दी स्टेट हैडलाइंस
संगरूर।
संगरूर से MP Simranjit Singh Mann को पंजाब पुलिस द्वारा घर में ही नजर बंद कर दिया गया है। सिमरनजीत सिंह को किसी भी से मिलने की इजाजत नहीं होगी और ना ही वह घर से बाहर जा सकते हैं। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि उनकी तरफ से भाना सिद्धू के हक में किए जाने वाले प्रदर्शन या फिर उनके समर्थन में सिमरनजीत सिंह मान ना आ सके। MP Simranjit Singh Mann

MP Simranjit Singh Mann

यह भी पढ़े :

MP Simranjit Singh Mann: पंजाब पुलिस ने डाला उनके घर के चारों तरफ घेरा

सिमरनजीत सिंह मां को घर में नजर बंद किए जाने के चलते विपक्ष की तरफ से आम आदमी पार्टी को घेरा भी जा रहा है क्योंकि आज संसद का बजट सत्र चल रहा है तो दूसरी तरफ लोकसभा सांसद मेंबर को ही घर में नजर बंद कर दिया गया है। अगर सिमरनजीत सिंह मान दावा पेश करते हैं कि वह दिल्ली की तरफ संसद भवन के लिए रवाना हो रहे थे तो पंजाब पुलिस के लिए यह नजर बंदी भारी भी पड़ सकती है क्योंकि संसद में होने वाली प्रक्रिया में भाग लेने का अधिकार हर सांसद मेंबर को है और उनके रास्ते को नहीं रोका जा सकता है।

अभी पंजाब पुलिस या फिर सिमरनजीत मान द्वारा पूरी स्थिति को बयां नहीं किया जा रहा है। अभी तक की सारी जानकारी विपक्ष के कुछ विधायकों या फिर कांग्रेस के विधायक सुखपाल सिंह खैरा द्वारा ट्वीट करते हुए ही दी गई है ऐसे में जब तक किसी तरफ से पुष्टि न हो जाए इस मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। MP Simranjit Singh Mann

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts