पंजाब

44 साल बाद जालंधर में लौटेगी National Badminton Championship

9 Views
National Badminton Championship to return to Jalandhar after 44 years
National Badminton Championship to return to Jalandhar after 44 years

National Badminton Championship: CM भगवंत मान ने 2.14 करोड़ की दी सौगात

जालंधर, 19 जुलाई, (ध्रुव)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिसंबर 2026 में जालंधर के ऐतिहासिक रायज़ादा हंसराज स्टेडियम में आयोजित होने वाली सब-जूनियर National Badminton Championship की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्टेडियम में अत्याधुनिक इनडोर बैडमिंटन हॉल के निर्माण के लिए 2.14 करोड़ रुपये की विशेष ग्रांट देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब 44 वर्षों बाद राष्ट्रीय National Badminton Championship की मेजबानी जालंधर को मिलना पंजाब की समृद्ध खेल संस्कृति और बढ़ती खेल क्षमता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार युवाओं को खेलों से जोड़ने और विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने डिप्टी कमिश्नर जालंधर वरजीत सिंह वालिया और पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव रितिन खन्ना को 2.14 करोड़ रुपये का चेक सौंपा। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग (PWD) इस परियोजना को पूरा करेगा तथा टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। निर्माण कार्य अगस्त से शुरू होने की संभावना है।

रायज़ादा हंसराज स्टेडियम में कुल 10 इनडोर बैडमिंटन कोर्ट होंगे

मुख्यमंत्री के अनुसार, मौजूदा चार आउटडोर मल्टीपर्पज कोर्टों को आधुनिक इनडोर बैडमिंटन सुविधा में बदला जाएगा। परियोजना पूरी होने के बाद रायज़ादा हंसराज स्टेडियम में कुल 10 इनडोर बैडमिंटन कोर्ट होंगे, जिससे यह पंजाब का पहला और सबसे बड़ा इनडोर बैडमिंटन कॉम्प्लेक्स बन जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की मेजबानी करने की राज्य की क्षमता और मजबूत होगी।

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों, कोचों और खेल अधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें भरोसा दिलाया कि दिसंबर में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए पंजाब सरकार हर संभव सहयोग देगी। उन्होंने कहा कि खेल बुनियादी ढांचे में किया जा रहा निवेश आने वाले समय में पंजाब के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाएगा।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब की धरती का खेलों से सदियों पुराना रिश्ता रहा है। उन्होंने सिख गुरुओं द्वारा शारीरिक फिटनेस और खेलों को दिए गए महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य की गौरवशाली खेल परंपरा को आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि खेलों के क्षेत्र में किए जा रहे निवेश का सकारात्मक असर दिखाई देने लगा है और पंजाब के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी पहचान बना रहे हैं।

यह भी पढ़े :- Punjab Government मनरेगा के 2100 कर्मचारियों के साथ खड़ी

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts