हरियाणा

Nayab Saini का फर्जीवाड़ा, पंजाब के मंचों पर हरियाणवी युवाओं की जॉइनिंग

162 Views
Nayab Saini fraud, Haryanavi youth joining Punjab forums
Nayab Saini fraud, Haryanavi youth joining Punjab forums

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा में लगाया दोष

चंडीगढ़: 22 फरवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Saini अब पंजाब में जाकर फर्जीवाडा भी करते नजर आ रहे है। पंजाब में भाजपा को युवा पसंद नहीं कर रहे है तो पंजाब कि जनता को बेवकूफ बनाने के लिए हरियाणा से युवा लेकर पंजाब में पंजाबी युवा दिखाते हुए भाजपा में शामिल करवाने का फर्जीवाडा किया जा रहा है। यह गंभीर दोष आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने लगाया है।

अनुराग ढांडा ने आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह पर पंजाब में युवाओं की फर्जी जॉइनिंग करवाने को लेकर तीखा हमला बोला है। ढांडा ने कहा कि नायब सिंह हरियाणा के मुख्यमंत्री हैं। ऐसा फर्जीवाड़ा करते वक्त उन्हें कम से कम उस पद की गरिमा का तो ख्याल रखा होता। यह बेहद शर्मनाक है कि पंजाब में भाजपा की जमीन तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह को हरियाणा से युवाओं को ले जाकर वहां पंजाब का युवा बताना पड़ा।

अनुराग ढांडा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह से सवाल किया कि वे किसे धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं? उन्होंने कहा कि एक तरफ हरियाणा सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे रही है, और दूसरी तरफ अपनी ‘घटिया राजनीति’ के लिए उन्हीं युवाओं का इस्तेमाल फर्जी इवेंट्स में कर रही है। यह न केवल हरियाणा के युवाओं के साथ धोखा है, बल्कि पंजाब के युवाओं का भी घोर तिरस्कार है।

कुलदीप और नसीब जैसे जिन युवाओं को Nayab Saini जॉइनिंग कराई, वे सभी हरियाणा के

अनुराग ढांडा ने तथ्यों के साथ हमला करते हुए कहा कि पंजाब का कोई भी युवा भाजपा के साथ जुड़ने को तैयार नहीं है, जिसके पीछे कई ठोस कारण हैं। जब पंजाब बाढ़ की त्रासदी झेल रहा था, तब केंद्र की भाजपा सरकार ने पंजाब की मदद करने के बजाय अफगानिस्तान को सहायता भेजी। किसान आंदोलन के दौरान साढ़े सात सौ किसानों की शहादत हुई, उन पर लाठियां और गोलियां चलाई गईं, जिसका गुस्सा आज भी पंजाब के लोगों में भरा हुआ है। पंजाब के लोग आज भी उन खौफनाक दिनों को भूले नहीं। 

Anurag Dhanda ने स्पष्ट किया कि कुलदीप और नसीब जैसे जिन युवाओं को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खुद पटके पहनाकर जॉइनिंग कराई, वे सभी हरियाणा के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि लड़के हरियाणा के, मुख्यमंत्री हरियाणा के, लेकिन ड्रामा पंजाब के प्लेटफॉर्म पर किया गया। यह सीएम नायब सिंह की हताशा को दर्शाता है क्योंकि पंजाब में उन्हें कोई भाव नहीं मिल रहा है। वे जहां भी जाते हैं, उनका विरोध होता है। पंजाब का एक भी युवा भाजपा में जुड़ने को तैयार नहीं। 

अनुराग ढांडा ने चेतावनी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री इस तरह के पॉलिटिकल स्टंट बंद करें। जनता अब जागरूक हो चुकी है और भाजपा के ऐसे हर फर्जीवाड़े का पर्दाफाश इसी तरह होता रहेगा। बेहतर होगा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह हरियाणा में भाजपा की सरकार से परेशान लोगों को राहत देने की कोशिश करें। ऐसा न हो पंजाब हथियाने के चक्कर में हरियाणा भी हाथ से निकल जाए।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts