चंडीगढ़

Parliament Attack 2023 : जब पत्रकारों में हुई छीनाझपटी

38 Views
Parliament Attack 2023
Parliament Attack 2023

सदन के बाहर इलेक्ट्रोनिक मीडिया के कुछ पत्रकारों ने घुएं वाली चीज दिखाई में लगी हुई थी होड़

Parliament Attack 2023 : लोकसभा में बुधवार को कुछ लोगों द्वारा अटैक किए जाने के चलते जहां एक तरफ हंगामा हुआ पड़ा है तो वहीं दूसरी तरफ इसे अटैक को करने के लिए पहुंचे लोगों द्वारा जलाए गए धुएं की स्टिक को दिखाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों में इतनी ज्यादा होड़ मची हुई थी कि आपस में ही वह इस दौरान भीड़ गए। कुछ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों द्वारा काफी ज्यादा छीना झपटी भी की जा रही थी, ताकि वह अपने चैनल पर इस खबर को पहले दिखा सके कि जिस फायर स्टिक से धुआं किया गया था। वह फायर स्टिक कैसी दिखाई दे रही है।

जब एक पत्रकार द्वारा इस फायर स्टिक को दिखाया जा रहा था तो दूसरे पत्रकार की तरफ से उसे फायर स्टिक को खींचने की कोशिश की जा रही थी ताकि वह भी अपने टीवी चैनल पर यह सारा कुछ दिखा सके। इस दौरान 4 से 5 पत्रकार छीना झपटी में लगे हुए थे, हालांकि यह छीना झपटी सिर्फ खबर को दिखाने के लिए ही थी और इसमें किसी भी तरह की लड़ाई नहीं थी। किसी भी ब्रेकिंग खबर को चलाने के समय ऐसी चीज आम देखने को मिल जाती है परंतु लोक सभा सदन के बाहर हुई इस छीना झपटी को लेकर काफी ज्यादा देखा गया है।

Parliament Attack 2023 : मौके पर खड़े लोगों द्वारा बनाई वीडियो हुई वायरल

Parliament Attack 2023 : लोकसभा के सदन के बाहर जब फायर स्टिक को दिखाकर खबर चलाने की कोशिश कर रहे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कर्मचारियों में जब छीना झपटी चल रही थी तो मौके पर खड़े लोगों द्वारा इसकी वीडियो बनाने शुरू कर दी गई। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर बड़े स्तर पर वायरल हो रही है। जिसे देखकर हर कोई हैरान है कि मीडिया कर्मचारियों को भी ऐसा कुछ करना पड़ता है।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts