पंजाब

2 दिन की प्रदर्शन पर रहेंगे कर्मचारी, पुलिस भी रहेगी तैयार

13 Views
Old pension scheme
Old pension scheme

Old pension scheme : सरकार के खिलाफ किया जाएगा प्रदर्शन तो दूसरी तरफ पुलिस भी तैयार

Old pension scheme : पंजाब सरकार की तरफ से कर्मचारियों की पेंडिंग चल रही मांगों पर विचार नहीं किए जाने के चलते कल और परसों दो दिन की छुट्टी पर पंजाब सिविल सेक्रेटेरिएट के मुलाजिम जा रहे हैं ऐसे में पूरी तरीके से सरकार का काम का स्टाफ रहेगा क्योंकि सिविल सेक्रेटेरिएट और मिनी सेक्रेटेरिएट में स्टाफ सीटों पर नहीं होने के चलते किसी भी तरह का काम नहीं होगा। इन दो दिन कर्मचारियों द्वारा हड़ताल किए जाने का ऐलान करने के पश्चात पुलिस भी पूरी तरह से सतर्क हो गई है इस संबंध में चंडीगढ़ के एसएसपी चंडीगढ़ को बाकायदा पत्र लिखते हुए इस संबंध में पूरी तैयारी करने के लिए भी पंजाब पुलिस द्वारा कहा गया है।

ज्वाइंट एक्शन कमेटी की तरफ से दी गयी है हड़ताल की काल

ज्वाइंट एक्शन कमेटी पंजाब सिविल सेक्रेटेरिएट की तरफ से इस हड़ताल की कॉल को दिया गया है इसमें उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि पिछले काफी लंबे समय से पंजाब सरकार में कार्यरत कर्मचारियों की जायज मांगे पेंडिंग पड़ी है जिसको लेकर कई बार सरकार से चर्चा तो जरूर हुई परंतु सरकार की तरफ से आज तक उन मांगों पर विचार करते हुए लागू नहीं किया गया है जिस कारण अब 2 दिन मुकम्मल हड़ताल रहेगी और यह दो दिन की हड़ताल के दौरान सभी कर्मचारी सामूहिक छुट्टी लेकर हड़ताल में भाग लेंगे। 14 तारीख को मिनी सेक्रेटेरिएट में दोपहर के समय रैली की जाएगी तो 15 दिसंबर को पंजाब सिविल सेक्रेटरी में गेट रैली सुबह 9:00 बजे के करीब की जाएगी।

Old pension scheme Gate Rally : चंडीगढ़ पुलिस करें तैयारी

पंजाब के स्पेशल डीजीपी इंटेलिजेंस की तरफ से एसपी चंडीगढ़ को पत्र लिखते हुए ज्वाइंट एक्शन कमेटी के द्वारा किए जा रहे इस एक्शन से अवगत करवाया गया है। इस पत्र में कहा गया है कि ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रधान की तरफ से गेट रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर किसी भी तरह के गुप्त एक्शन को लेकर पुलिस की तरफ से पूरी तैयारी की जानी चाहिए।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts