पंजाब

Patiala News: शोरूम में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला चोर गिरफ्तार

31 Views
Patiala News
Patiala News

Patiala News: शोरूम में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी चोर को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया और मानयोग अदालत में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया गया है। Patiala News

यह भी पढ़े :

इस मौके पर पटियाला सिविल लाइन थाना के इंचार्ज एसएस बराड़ ने कहा कि पिछले दिन पटियाला के 22 नंबर फाटक के नजदीक स्केचर के शोरूम पर एक चोर की तरफ से चोरी को अंजाम दिया गया था। स्केचर्स शोरूम के मालिक प्रवेश वर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसको लेकर पुलिस की तरफ से चोरों को पकड़ने के लिए टीम को गठित किया गया था। पुलिस टीम की तरफ से आज चोर को पकड़ में कामयाब रही। चोर की पहचान संदीप कुमार उर्फ देवी वासी नजूल कॉलोनी पटियाला के तौर पर हुई। उन्होंने कहा कि आरोपी ने पटियाला और फतेहगढ़ साहिब में 20 चोरी की वारदातों को अंजाम दिया हुआ है। गत दिन आरोपी चोर ने स्केचर्स शोरूम में दाखिल होकर 57000 कैश, महंगे जूते के 22 जोड़े, कपड़ों के 28 सेट, एक लैपटॉप और एक DVR चोरी करके ले गया था। Patiala News

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।


Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts