चंडीगढ़

एक ऐसा सुपरफ़ूड जिसके सेवन करने से कई बीमारियाँ होती है दूर

59 Views
Kishmish Benefits in Hindi
Kishmish Benefits in Hindi

Kishmish Benefits in Hindi: भाग दौड़ भरी जिंदगी में हर कोई अपनी हेल्थ पर ध्यान नहीं रख पाता, जब भी काम से समय मिलता कुछ भी खा लेते हैं। जिसके कारण हमारी सेहत पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है। अक्सर ही लोग कहते हैं कि अगर सेहत पर ध्यान रखते हैं तो बिना स्वाद के कुछ भी नहीं खाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं की प्रकृति द्वारा प्रदान किए गए कुछ ऐसे फल हैं जिनको किसी भी मौसम में खाए तो उसका फायदा ही होता है। उस फूड को हम सुपरफूड के नाम से जानते हैं।

उस सुपर फूड का नाम है किशमिश, जो की पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके खाने से हमारे शरीर को अनगिनत फायदे मिलते हैं। अगर आप भी हर मौसम में तंदुरुस्त रहना चाहते हैं तो इस सुपरफोर्ड को अपनी डाइट में जरूर जोड़ें। आज इस आर्टिकल में हम आपको किशमिश के फायदे को बारे में बताने की कोशिश करेंगे। Kishmish Benefits in Hindi

Kishmish Benefits in Hindi: किशमिश खाने के फायदे


कब्ज को रखता है दूर

अगर आप कब्ज जैसी प्रॉब्लम से पीड़ित हैं तो किशमिश आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। किशमिश अधुलनशील आहार फाइबर से भरपूर होता है। जो की मल त्यागने में सुधार लेकर आती है। इसके लगातार सेवन से आपको कब्जजैसी परेशानियों से निजात दिलवाती है। किशमिश के 100 ग्राम में 301 किलो कैलोरी ऊर्जा प्रदान करती है और इसमें पानी की मात्रा 14.9 ग्राम होती है। Kishmish Benefits in Hindi

कमजोरी को करता है दूर

अक्सर नौजवान जिम में अपने शरीर को बेहतर बनाने के लिए लगातार वर्कआउट करते हैं। कई लोग तो अपने शरीर में मोटापन लाने की हजारों कोशिश करते हैं। लेकिन उनके शरीर पर मोटापन नहीं आता। अगर आप भी इसमें से एक हैं तो किशमिश आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। किशमिश वजन बढ़ाने में मदद करती है और मांस भरने में सबसे अहम रोल अदा करती है। किशमिश में क्रुक्टोज और ग्लूकोज की भरपूर मात्रा होती है इसके लगातार सेवन करने से आपको एनर्जेटिक रखने में मदद करता है। Kishmish Benefits in Hindi

दिल के लिए फायदेमंद

अगर आप हाई ब्लड प्रेशर से परेशान है तो आपके लिए किशमिश बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकती है। इसके लगातार सेवन से आपके शरीर के LDL यानि खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और वही एचडीएल यानी अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देता है। Kishmish Benefits in Hindi

हड्डियों को मजबूती

अगर आप रोजाना किशमिश खाते है या काली किशमिश का सेवन करते हैं तो इससे आपकी हड्डियों को बहुत फायदेमंद मिलता है। इसमें मौजूद फाइटोन्यूट्रिएंट्स पॉलीफेनोल्स जैसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं। जो हमारे शरीर की हड्डियों को मजबूत करने में मदद करते हैं। Kishmish Benefits in Hindi


काली खांसी को करता है दूर
Kishmish Benefits in Hindi

जो लोग काली खांसी से परेशान है उनके लिए काली किशमिश बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकती है। क्योंकि काली किशमिश की तासीर गर्म होती है जो की इन्फेक्शन को कम करके खांसी को ठीक करने में मदद करती है।

इस आर्टिकल में बताई गई जानकारी समान्य जानकारी के लिए है। इसको सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से जरुर संपर्क करें। दी स्टेट हेडलाइंस इस की कोई भी पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts