पंजाब

Petrol and Diesel Price : 10 दिनों में 8 रुपये तक महंगा हुआ

10 Views
Petrol and Diesel Prices: Increased by up to 8 in 10 days
Petrol and Diesel Prices: Increased by up to 8 in 10 days

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़, 25 मई (ध्रुव)। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा समेत आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेताओं ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। नेताओं का दावा है कि पिछले 10 दिनों में Petrol and Diesel Price में लगभग 8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हुआ है, जिससे किसानों, ट्रांसपोर्टरों, व्यापारियों और मध्यम वर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है।

धान सीजन से पहले महंगा Petrol and Diesel Price किसानों की बढ़ाएगा मुश्किलें

हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि धान की बुआई के मौसम से पहले डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि किसानों के लिए बड़ी चुनौती साबित होगी। खेती के अधिकतर कार्य डीजल आधारित मशीनों पर निर्भर हैं और ऐसे समय में बढ़ी कीमतें खेती की लागत में इजाफा करेंगी।

उन्होंने दावा किया कि 15 मई से 25 मई के बीच पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कई बार बढ़ोतरी हुई, जिससे आम लोगों पर महंगाई का अतिरिक्त दबाव बना है।

Petrol and Diesel Price को लेकर भाजपा सरकार की आर्थिक नीतियों पर उठाए सवाल

चीमा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियां बड़े कॉर्पोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने वाली हैं, जबकि आम लोग बढ़ती महंगाई का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती ईंधन कीमतों (Petrol and Diesel Price) का असर ट्रांसपोर्ट, आवश्यक वस्तुओं और खेती की लागत पर पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई केवल पेट्रोल-डीजल तक सीमित नहीं है, बल्कि कमर्शियल गैस सिलेंडर और अन्य क्षेत्रों में भी कीमतों में वृद्धि देखने को मिल रही है।

नगर निकाय चुनावों में भाजपा को जवाब देने की अपील

आप नेताओं कुलदीप सिंह धालीवाल, बलतेज पन्नू और पवन टीनू ने भी ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर भाजपा की आलोचना की। नेताओं ने कहा कि नगर निगम और नगर परिषद चुनावों में जनता महंगाई के मुद्दे पर भाजपा को जवाब दे सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि धान सीजन से पहले डीजल कीमतें बढ़ना किसानों के लिए अतिरिक्त आर्थिक दबाव पैदा करेगा।

यह भी पढ़े :- Former Rajya Sabha Member राज महिंदर सिंह मजीठा आप में शामिल

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts