पंजाब

Punjab Government का कर्मचारियों को दिवाली तोहफा

• •
17 Views
Punjab Government Diwali gift to employees
Punjab Government Diwali gift to employees

6507 कंप्यूटर शिक्षकों का डीए 40 प्रतिशत बढ़ाया, 1007 कर्मचारियों की सेवाएं नियमित

चंडीगढ़, 7 नवंबर। पंजाब की भगवंत मान Punjab Government ने दिवाली के अवसर पर कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते (डीए) में 40 प्रतिशत वृद्धि को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही समग्र शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत 1,007 गैर-शिक्षण कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने का फैसला भी किया गया है। सरकार के इन फैसलों से हजारों कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार ने पंजाब आईसीटी एजुकेशन सोसायटी (पीआईसीटीईएस) के तहत कार्यरत 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में ऐतिहासिक 40 प्रतिशत वृद्धि को मंजूरी दी है। इस बढ़ोतरी के बाद इन शिक्षकों का महंगाई भत्ता 181 प्रतिशत से बढ़कर 221 प्रतिशत हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवाली के शुभ अवसर पर राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत 1,007 गैर-शिक्षण कर्मचारियों की सेवाओं को भी नियमित कर दिया है। इस फैसले से कर्मचारियों को नौकरी में अधिक सुरक्षा मिलेगी और उनके भविष्य को लेकर अनिश्चितता कम होगी।

Punjab Government कर्मचारियों को लाभ उपलब्ध करवाने के लिए लगातार कर रही है प्रयास

भगवंत सिंह मान ने बताया कि सेवाएं नियमित किए गए कर्मचारियों को वेतन संबंधी लाभ भी दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि Punjab Government कर्मचारियों के कल्याण और उनके सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कर्मचारियों को उनके अधिकारों के अनुसार सभी लाभ उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। कर्मचारियों का कल्याण सुनिश्चित करना और उन्हें बेहतर एवं सुरक्षित भविष्य प्रदान करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। सरकार का प्रयास है कि कर्मचारियों को समय पर उनके लाभ मिलें और वे बिना किसी चिंता के अपनी जिम्मेदारियां निभा सकें।

दिवाली के पावन त्योहार पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि रोशनी का यह त्योहार पंजाब के हर घर में खुशहाली, समृद्धि और तरक्की लेकर आए।

यह भी पढ़े :- Bhagwant Mann सरकार ने DA में 3 फीसदी बढ़ोतरी

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts