पंजाब

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल आएंगे पंजाब, भगवंत मान रहेंगे साथ

9 Views
President of india

-- राष्ट्रपति का 1 दिन का रहेगा पंजाब के अमृतसर का दौरा

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़ l

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल 9 मार्च को पंजाब के दौरे पर आ रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह 1 दिन का दौरा निजी रहने वाला है l इस दौरे को लेकर पंजाब सरकार की तरफ से बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं और खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान भी अमृतसर में मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह पहला अमृतसर का दौरा होगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल 12:30 बजे के करीब श्री हरमंदिर साहब में नतमस्तक होंगे l इसके पश्चात वह जलियांवाला बाग में शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। इस 1 दिन के दौरे के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दुर्गियाना मंदिर और राम तीरथ स्थल में भी जाएंगे।

मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे स्वागत

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अमृतसर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करने के लिए खुद मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के इस प्रोग्राम के दौरान हर जगह मौजूद रहेंगे। इस दौरान पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित भी अमृतसर में ही रहेंगे।

यह भी पढ़े : NOC की नही पड़ेगी जरूरत, सभी नाजायज़ कॉलोनी होगी अप्रूव्ड

सुरक्षा के होंगे सख्त इंतजाम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अमृतसर के दौरे को देखते हुए पंजाब सरकार की तरफ से सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए जा रहे हैं। पहले से ही रूट प्लान के अनुसार सुरक्षा करने के साथ-साथ पंजाब सरकार की तरफ से किसी भी तरह की सुरक्षा में कसर नहीं छोड़ी जा रही है।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts