पंजाब

PRTC बसें अब रुकेंगी तयशुदा ढाबों पर, हुक्म नही माने तो होगा मोटा जुर्माना

1 Views
PRTC Bus
PRTC Bus

प्राइवेट ढाबों से PRTC ने किया कांट्रेक्ट, हर बस के मिलेंगे पैसे

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
पंजाब की सरकारी PRTC बस से आप अपनी मनमर्जी से किसी प्राइवेट ढाबों पर नहीं रख सकेंगे। बल्कि उन्हें सरकार की तरफ से तय किए गए प्राइवेट ढाबों पर ही रोक कर खाना खाना होगा। पीआरटीसी की बसों द्वारा ऐसा किए जाने से आम लोगों की जेब पर तो काफी भारी असर पड़ेगा परंतु इससे पीआरटीसी हर महीने लाखों रुपए जरुर कमा लेगी। पीआरटीसी (PRTC) की इस कमाई पर अगर किसी भी ड्राइवर या कंडक्टर ने सेंधमारी करने की कोशिश की तो उस ड्राइवर या कंडक्टर को ही 100 गुना ज्यादा जुर्माना लगा दिया जाएगा। इसके साथ ही ड्राइवर और कंडक्टर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई तक कर दी जाएगी। पीआरटीसी की तरफ से दिल्ली रूट पर पांच ढाबों से समझौता किया है। जिसके तहत उनके द्वारा हर बार रुकने पर 100 से लेकर 225 रुपए प्रति बस पीआरटीसी को दिए जाएंगे।

PRTC Bus Order

जानकारी अनुसार पंजाब के अलग-अलग शहरों से पीआरटीसी (PRTC) की बसें दिल्ली के लिए रोजाना रवाना होती है। रोजाना दिल्ली के लिए रवाना होने वाली यह बसें रास्ते में खाना खाने के लिए किसी न किसी ढाबे पर रूकती हैं। अभी तक ड्राइवर या कंडक्टर अपनी मन मर्जी से किसी भी ठीक-ठाक से ढाबे पर रख कर खाना खा लेते थे और साथ में बस में मौजूद सवारियां भी उक्त ढाबे में खाना खा लेती थी परंतु अब पीआरसी (PRTC) में सफर करने वाले लोगों को अपनी मनमर्जी के ढाबों पर रख कर खाना खाने की इजाजत नहीं होगी बल्कि सरकार की तरफ से तय किए गए प्राइवेट ढाबों पर ही रुक कर खाना खाना पड़ेगा।

PRTC Bus Order

पीआरटीसी के ड्राइवर कंडक्टर को ढाबे पर भरना होगा लॉग बुक

पीआरटीसी के ड्राइवर व कंडक्टर अपनी मनमर्जी से किसी अन्य ढाबे पर खाना खाने को रोकने के लिए पीआरटीसी ने तय किए गए पांच ढाबों पर अपना एक रजिस्टर रख दिया है। दिल्ली के रोड पर जाने और आने के समय ड्राइवर और कंडक्टर को इस रजिस्टर में एंट्री तक भरनी होगी कि उन्होंने ढाबे पर रुकते हुए सवारियों को खाना खिलाया है। अगर कोई भी ड्राइवर या कंडक्टर इन ढाबों पर नहीं रुकता है तो उनके खिलाफ पीआरटीसी की तरफ से सख्त कार्रवाई कर दी जाएगी।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts

Share