पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को दिवाली का तोहफा
चंडीगढ़, 4 नवंबर। पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को दिवाली का बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत से बढ़कर 53 प्रतिशत हो गया है। नई दरें 1 नवंबर से लागू होंगी और बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता दिसंबर में मिलने वाले वेतन और पेंशन के साथ दिया जाएगा। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के करीब 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कर्मचारियों और पेंशनरों को दिवाली के तोहफे के रूप में यह बढ़ोतरी दी गई है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से कर्मचारियों को करीब 3,988 करोड़ रुपये का सालाना वित्तीय लाभ मिलेगा। कर्मचारी सरकार की रीढ़ हैं और उनकी भलाई तथा जायज मांगों को पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने कहा कि सरकारी कर्मचारी और पेंशनर पंजाब सरकार के परिवार का हिस्सा हैं। प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने, आम लोगों की समस्याओं का समाधान करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर लागू करने में कर्मचारियों की अहम भूमिका है। उन्होंने कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि सरकार उनकी भलाई के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
दो महीने में 11 प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता : Bhagwant Mann
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 में जब उनकी सरकार ने सत्ता संभाली थी, उस समय कर्मचारियों को 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था। अब इसमें कुल 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जा चुकी है और यह 53 प्रतिशत तक पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि सितंबर में सरकार ने महंगाई भत्ते में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी और अब 3 प्रतिशत की अतिरिक्त वृद्धि की गई है। इस तरह महज दो महीनों में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 11 प्रतिशत का इजाफा किया गया है।
मुख्यमंत्री के अनुसार, इस 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी से मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान कर्मचारियों और पेंशनरों को करीब 1,813 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ मिलेगा।
14,191 करोड़ के बकाये में से 4,891 करोड़ जारी
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने छठे पंजाब वेतन आयोग के बकाये का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 2016 से 30 जून 2021 तक की अवधि के करीब 14,191 करोड़ रुपये के बकाये पिछली सरकारों के समय से लंबित थे। सरकार ने इन बकायों की अदायगी के लिए चरणबद्ध योजना बनाई है।
उन्होंने कहा कि पेंशनरों को प्राथमिकता देते हुए उनके बकाये 1 अप्रैल 2025 से जारी किए गए, जबकि सेवारत सरकारी कर्मचारियों के बकाये 1 अप्रैल 2026 से जारी करने शुरू किए गए हैं। अब तक 4,891 करोड़ रुपये के बकाये जारी किए जा चुके हैं और शेष 9,300 करोड़ रुपये भी चरणबद्ध तरीके से अदा किए जाएंगे।
71,777 युवाओं को दी सरकारी नौकरियां : Bhagwant Mann
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले चार साल और नौ महीनों के दौरान सरकारी विभागों में बड़े स्तर पर भर्ती अभियान चलाया है। अब तक 71,777 युवाओं को बिना रिश्वत और सिफारिश के पूरी तरह मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरियां दी गई हैं।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों को हल करने के लिए सरकार हमेशा बातचीत के पक्ष में रही है और कर्मचारियों के लिए सरकार के दरवाजे हमेशा खुले हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारें अक्सर खजाना खाली होने का हवाला देकर कर्मचारियों की मांगों को टालती थीं, लेकिन उनकी सरकार ने कभी वित्तीय मुश्किलों को कर्मचारियों के जायज अधिकारों के रास्ते में बाधा नहीं बनने दिया।
यह भी पढ़े :- न सिफारिश और न ही रिश्वत, 71,777 युवाओं को दी Government Jobs