Mukh Mantri Sehat Yojana : निजी अस्पतालों में 17 नए इलाजों को मंजूरी
चंडीगढ़, 3 जून:
पंजाब की Bhagwant Singh Mann सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए Mukh Mantri Sehat Yojana का विस्तार कर दिया है। अब योजना के तहत सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में 17 अतिरिक्त मेडिकल प्रक्रियाओं का कैशलेस इलाज उपलब्ध होगा। साथ ही, पहली बार अकेले रहने वाले व्यक्तियों, वरिष्ठ नागरिकों और विदेशों में रहने वाले बच्चों के माता-पिता को भी इस योजना के दायरे में शामिल किया गया है।
स्वास्थ्य मंत्री Dr. Balbir Singh ने बताया कि इस फैसले का उद्देश्य सरकारी अस्पतालों पर बढ़ते दबाव को कम करना और मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था से लोगों को अपने घर के नजदीक स्थित निजी अस्पतालों में भी उपचार की सुविधा मिल सकेगी।
योजना के तहत अब कान, नाक और गला (ईएनटी), जनरल सर्जरी, महिला स्वास्थ्य, नेत्र रोग और ऑर्थोपेडिक से जुड़ी 17 अतिरिक्त प्रक्रियाओं का इलाज निजी अस्पतालों में कराया जा सकेगा। इनमें एपेंडिक्स सर्जरी, गॉल ब्लैडर ऑपरेशन, हाइड्रोसील सर्जरी, नाक की हड्डी के फ्रैक्चर का इलाज, गर्भावस्था संबंधी विशेष उपचार तथा आंखों और हड्डियों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं शामिल हैं।
Mukh Mantri Sehat Yojana के तहत कैशलेस इलाज
सरकार ने योजना का लाभ अकेले रहने वाले व्यक्तियों तक भी पहुंचाने का फैसला किया है। अब ऐसे वरिष्ठ नागरिक, विधवाएं और अन्य स्वतंत्र रूप से रहने वाले लोग भी मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत कैशलेस इलाज प्राप्त कर सकेंगे। योजना का लाभ लेने के लिए पंजाब का आधार कार्ड और वोटर पहचान पत्र आवश्यक होगा।
राज्य स्वास्थ्य एजेंसी के आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में लगभग 65 लाख परिवार इस योजना के तहत कवर किए जा चुके हैं। राज्यभर के 824 अस्पताल, जिनमें सरकारी, केंद्र सरकार और सूचीबद्ध निजी अस्पताल शामिल हैं, इस योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। करीब 2,300 बीमारियों और मेडिकल प्रक्रियाओं को कवर करने वाली यह योजना पंजाब के लोगों के लिए एक मजबूत स्वास्थ्य सुरक्षा कवच बनकर उभरी है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी नागरिक को आर्थिक कारणों से इलाज से वंचित न रहना पड़े और हर पात्र व्यक्ति को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
यह भी पढ़े :- State Electricity Regulatory Commission : संजय गुप्ता बने चेयरमैन