पंजाब

State Electricity Regulatory Commission : संजय गुप्ता बने चेयरमैन

9 Views
State Electricity Regulatory Commission Sanjay Gupta Appointed Chairman
State Electricity Regulatory Commission Sanjay Gupta Appointed Chairman

बिजली मंत्री Tarunpreet Singh Sond ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई

चंडीगढ़/मोहाली, 3 जून (ध्रुव)। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी Sanjay Gupta ने बुधवार को State Electricity Regulatory Commission (PSERC) के चेयरमैन के रूप में पदभार ग्रहण किया। विकास भवन, मोहाली में आयोजित समारोह के दौरान पंजाब के बिजली मंत्री Tarunpreet Singh Sond ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। संजय गुप्ता 1988 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं और वे Himachal Pradesh के मुख्य सचिव सहित कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

बिजली क्षेत्र को मिलेगा अनुभव का लाभ

इस अवसर पर बिजली मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने संजय गुप्ता (State Electricity Regulatory Commission) को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनका व्यापक प्रशासनिक अनुभव और शासन-प्रशासन की गहरी समझ पंजाब के बिजली क्षेत्र के नियामक ढांचे को और अधिक मजबूत बनाएगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann के नेतृत्व में पंजाब सरकार पारदर्शी, उपभोक्ता-अनुकूल और प्रभावी बिजली विनियमन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस दिशा में आयोग की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

State Electricity Regulatory Commission में उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा होगी प्राथमिकता

नवनियुक्त चेयरमैन संजय गुप्ता ने पंजाब सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आयोग बिजली अधिनियम 2003 के प्रावधानों के अनुरूप कार्य करता रहेगा और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा सुनिश्चित करेगा।

उन्होंने कहा कि आयोग बिजली क्षेत्र के समग्र विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए काम करेगा।

State Electricity Regulatory Commission का बिजली कटौती और ट्रांसमिशन लॉस पर रहेगा फोकस

संजय गुप्ता ने कहा कि उनकी प्राथमिकताओं में बिजली कटौती को न्यूनतम स्तर पर लाना और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना शामिल होगा।

उन्होंने कहा कि ट्रांसमिशन लॉस पर प्रभावी नियंत्रण और विभिन्न तकनीकी व प्रशासनिक समस्याओं के समाधान के माध्यम से बिजली व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।

समारोह में कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर Dr. Basant Garg, पीएसईआरसी के सदस्य Ravinder Singh Saini, Ravi Kumar, वितरण निदेशक Inderpal Singh सहित बिजली विभाग और आयोग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्य बिंदु

  • संजय गुप्ता ने State Electricity Regulatory Commission चेयरमैन का पदभार संभाला
  • बिजली मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने दिलाई शपथ
  • संजय गुप्ता 1988 बैच के सेवानिवृत्त IAS अधिकारी हैं
  • हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव रह चुके हैं
  • उपभोक्ता हितों की रक्षा और बिजली क्षेत्र के विकास पर रहेगा फोकस
  • बिजली कटौती कम करने और ट्रांसमिशन लॉस घटाने पर विशेष ध्यान

यह भी पढ़े :- Private School Fee Regulation : सरकार लाएगी देश का सख्त कानून

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts