पंजाब

पंजाब नाजायज कालोनियां होगी अप्रूव, हाई कोर्ट में केस लड़ेगी सरकार

33 Views
Punjab illegal colonies statement by Cm Punjab
Punjab illegal colonies statement by Cm Punjab

Punjab illegal colonies : भगवंत मान का ऐलान चुनाव के तुरंत पश्चात देंगे पंजाब को तोहफा

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
Punjab illegal colonies : पंजाब में पिछले 10-15 सालों के दौरान पैदा हुई गैर कानूनी कानूनियों को जल्द ही कानूनी रूप से मान्यता प्राप्त करते हुए अप्रूव कर दिया जाएगा। इसके लिए हाई कोर्ट में चल रहे लंबित केसों को भी पंजाब सरकार की तरफ से जल्द ही निपटने की कोशिश की जाएगी ताकि पंजाब के लोगों को जल्द से जल्द इसका फायदा मिल सके। यह ऐलान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा मानसा में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के हक में प्रचार करते हुए किया गया है।

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के काफी शहरों में गैरकानूनी ढंग से बनी हुई कॉलोनीयों को आज तक पिछली किसी भी सरकार ने अप्रूव करने की सही ढंग से कोशिश नहीं की है। जिसके चलते कुछ कॉलोनी में आम लोगो के लिए सुख सुविधा नहीं है तो कुछ कॉलोनी की रजिस्ट्री बंद होने के चलते लोगों का पैसा फसा हुआ है। ऐसे में कुछ केस पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट में भी लगे हुए हैं। इन सभी परेशानियों का निपटारा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी की सरकार की तरफ से कर दिया जाएगा और जल्द ही पंजाब के लोगों को कॉलोनी को मंजूर होने का तोहफा मिलेगा।

यह भी पढ़े :-

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts