पंजाब

Punjab Vigilance Bureau ने SMO पर की कारवाई

52 Views
Punjab Vigilance Bureau
Punjab Vigilance Bureau

Punjab Vigilance Bureau: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से सरकारी सिविल हॉस्पिटल में तैनात SMO की तरफ से 50000 रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। Punjab Vigilance Bureau

इस मौके पर विजिलेंस इंस्पेक्टर शरणजीत सिंह ने बताया कि सरकारी सिविल हॉस्पिटल तरनतारन में तैनात सीनियर मेडिकल अफसर डॉ कमलजीत सिंह को 50000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि धर्मवीर सिंह निवासी गली माता लक्ष्मी वाली तरनतारन ने शिकायत की थी उससे रिश्वत के तौर पर पैसे मांगे जा रहे हैं। उसी के आधार पर SMO को गिरफ्तार किया गया है।

शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर बताया वह हस्पताल के अंदर एक ठेके पर कैंटीन चल रहा है। लेकिन SMO कैंटीन के साथ-साथ और भोजन की गुणवत्ता आदि के बहाने उसे परेशान कर रहा है। जांच के बाद विजिलेंस टीम द्वारा दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में 50000 रूपए की रिश्वत लेते पकड़ लिया गया है। विजिलेंस इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह ने बताया कि SMO कमलजीत सिंह के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। Punjab Vigilance Bureau

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts