Raghav Chadha का पलटवार : झूठे आरोप, संसद का रिकॉर्ड खुद गवाह
सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए पेश किया राज्यसभा का रिकार्ड
चंडीगढ़, 5 अप्रैल। (The State Headlines)। राज्यसभा सांसद Raghav Chadha ने आम आदमी पार्टी (AAP) के कुछ नेताओं द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें “बेबुनियाद और दुर्भावनापूर्ण” बताया है।
राघव चड्ढा ने कहा कि यह आरोप कि उन्होंने संसद में पंजाब के मुद्दे नहीं उठाए, पूरी तरह गलत और राजनीतिक रूप से प्रेरित हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके कार्यकाल के दौरान उन्होंने लगातार और मजबूती से पंजाब से जुड़े अहम मुद्दों को संसद में उठाया है, जिसका पूरा रिकॉर्ड सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है।
Raghav Chadha ने कहा कि जो लोग संसद की कार्यवाही पर नजर रखते हैं, वे सच्चाई जानते हैं। यह कोई राय या प्रचार का विषय नहीं, बल्कि आधिकारिक रिकॉर्ड का मामला है, जिसे कोई भी नागरिक देख सकता है।
RDF फंड का मुद्दा उठाने का दावा
Raghav Chadha ने विशेष रूप से उस आरोप का खंडन किया जिसमें कहा गया था कि उन्होंने पंजाब के बकाया फंड का मुद्दा नहीं उठाया। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई 2024 को उन्होंने संसद में पंजाब के लंबित RDF (रूरल डेवलपमेंट फंड) का मुद्दा उठाया था और इसका रिकॉर्ड Sansad TV पर उपलब्ध है।
संसद में उठाए गए प्रमुख मुद्दे : Raghav Chadha
राघव चड्ढा ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने पंजाब से जुड़े कई गंभीर विषयों को लगातार उठाया, जिनमें शामिल हैं:
- पंजाब के लंबित RDF बकाया की मांग
- भूजल स्तर में गिरावट और जल प्रबंधन
- किसानों की समस्याएं, MSP और बढ़ती लागत
- संघीय ढांचे और वित्तीय अन्याय के मुद्दे
- कृषि क्षेत्र को समर्थन और फसल विविधीकरण
- नशे की समस्या और मजबूत कार्रवाई की जरूरत
- बॉर्डर स्टेट सुरक्षा से जुड़े मुद्दे
- उद्योग, रोजगार और निवेश बढ़ाने की आवश्यकता
- इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी
- Kartarpur Sahib Corridor के विस्तार और बेहतर पहुंच
- Nankana Sahib के लिए वीजा-फ्री यात्रा की वकालत
- पंजाब की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का संरक्षण
“राजनीति नहीं, जिम्मेदारी निभाई” : Raghav Chadha
चड्ढा ने कहा कि उनका उद्देश्य संसद में शोर-शराबा या दिखावा करना नहीं, बल्कि गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ जनता के मुद्दे उठाना रहा है। उन्होंने कहा, “मैं संसद में असर पैदा करने गया हूं, हंगामा करने नहीं।”
“मिसइन्फॉर्मेशन कैंपेन चलाया जा रहा”
उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ एक सुनियोजित गलत सूचना अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन उन्होंने दोहराया कि “तथ्य हमेशा तथ्य रहते हैं और रिकॉर्ड हमेशा सच बोलता है।”
“पंजाब मेरा संकल्प है” : Raghav Chadha
अपने बयान के अंत में राघव चड्ढा ने कहा कि पंजाब उनके लिए सिर्फ एक राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि उनका संकल्प और आत्मा है।
उन्होंने कहा, “मैंने हमेशा पंजाब के अधिकारों के लिए आवाज उठाई है और आगे भी ईमानदारी, साहस और दृढ़ता के साथ उठाता रहूंगा। कोई भी दुष्प्रचार मेरे इरादों को कमजोर नहीं कर सकता।
यह भी पढ़े :- Raghav Chadha ने आरोपों को बताया स्क्रिप्टेड कैंपेन, बोले, हर झूठ का देंगे जवाब