Harbhajan Singh, Ashok Mittal और Rajinder Gupta के घर के बाहर लिखा गया गद्दार
चंडीगढ़, 25 अप्रैल (ध्रुव)। पंजाब में दलबदल की राजनीति को लेकर माहौल गरमा गया है। Punjab Rajya Sabha MP Harbhajan Singh, Ashok Mittal और Rajinder Gupta के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद राज्यभर में विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने कई शहरों में इन नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की और दीवारों पर ‘पंजाब के गद्दार’ लिखकर अपना गुस्सा जाहिर किया।
जालंधर, लुधियाना और अन्य क्षेत्रों में प्रदर्शनकारियों ने पुतले फूंके और सड़कों पर उतरकर विरोध जताया। कुछ जगहों पर इन नेताओं के आवासों और शैक्षणिक संस्थानों की दीवारों पर भी आपत्तिजनक नारे लिखे गए। लोगों का आरोप है कि यह कदम पंजाब के जनादेश के साथ धोखा है, जिससे जनता में भारी नाराजगी है।
2027 में दोबारा होगी सत्ता में वापसी करेगी, बागी Punjab Rajya Sabha MP का कोई ठोस आधार
इसी बीच, Aam Aadmi Party के वरिष्ठ नेता Pawan Kumar Tinu ने कहा कि पार्टी 2027 में दोबारा सत्ता में वापसी करेगी और भाजपा के पास पंजाब में कोई ठोस आधार नहीं बचेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा हताशा में आप के नेताओं को तोड़ने की कोशिश कर रही है।
वहीं, Parminder Goldy ने भी भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि Arvind Kejriwal की विकास आधारित राजनीति से घबराकर भाजपा साजिशों का सहारा ले रही है, लेकिन पार्टी का हर कार्यकर्ता नेतृत्व के साथ मजबूती से खड़ा है।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि पंजाब के लोग इस कथित ‘विश्वासघात’ को कभी नहीं भूलेंगे और आने वाले समय में इसका राजनीतिक जवाब देंगे। AAP नेताओं ने दावा किया कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है और राज्य के लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।
यह भी पढ़े :- मशहूर अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी Pala Jalalpuria आप में शामिल