पंजाब

Resignation: सीएम के बेहद करीबी ने दिया अस्तिफा, नही करेंगे सरकार में काम

23 Views
Resignation, Manjit Singh Sidhu
Resignation, Manjit Singh Sidhu

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बेहद करीबी व पुराने दोस्त मनजीत सिंह सिधु द्वारा अस्तिफा (Resignation) दे दिया गया है। मनजीत सिंह सिधु मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी तैनात थे और उनकी टीम के अहम मैंबर थे परन्तु अब वोह इस पोस्ट पर रह कर काम नही करना चाहते है। तभी बीती शाम उनके द्वारा अपना अस्तिफा दे दिया गया है।

मनजीत सिंह सिधु के अस्तिफे के पश्चात मीडिया में हलचल मची हुई है क्योंकि वोह एक सीनियर पत्रकार रहे है और पिछले 6-7 सालों से आम आदमी पार्टी व मुख्यमंत्री भगवंत मान का मीडिया देखते रहे है। सरकार आने के तुरन्त पश्चात उनकी नियुक्ति नही हुई थी। मनजीत सिधु की नियुक्ति हाल ही के कुछ महीने पहले ही हुई थी और उन्हें भगवंत मान द्वारा अपना ओएसडी लगाया गया था परन्तु अचानक से उनका अस्तिफा आ जाने से सभी को झटका लगा है।

यह भी पढ़े :

Resignation: नही बताया जा रहा है कोई कारण

मनजीत सिंह सिद्धू के इस्तीफा के पीछे कोई भी कारण अभी तक नहीं बताया जा रहा है। मनजीत सिंह सिद्धू से बात नहीं हो पाई है तो दूसरी तरफ सूत्रों को भी इस सबन्ध में कोई खास जानकारी नहीं है कि उनके अस्तिफे के पीछे मुख्य कारण क्या है ? इतना जरूर बताया जा रहा है कि उनके सरकार में तैनात अधिकारियों के साथ नाराजगी चल रही थी क्योंकि सरकार में होने वाले कामों को लेकर वह अधिकारियों से संतुष्ट नहीं थे। उनके अस्तिफे के पीछे यह एक कारण हो सकता है परन्तु अभी तक किसी भी कारण की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है ?

क्या मंजूर होगा मनजीत सिद्धू का अस्तिफा ?

मनजीत सिंह सिद्धू मौजूदा सरकार में एक ओएसडी ही नहीं बल्कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के करीबी दोस्त भी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के पारिवारिक संबंधों में मनजीत सिंह सिद्धू बेहद करीबी है। ऐसे में उनका अस्तिफा मंजूर होना ना के बराबर माना जा रहा है। यह बताया जा रहा है कि आज शाम या फिर कल तक मुख्यमंत्री को तो मनदीप सिंह सिद्धू से बातचीत करते हुए इस अस्तिफे को वापस करवाने की कोशिश करेंगे। इस सरकार में जो भी कारण उनके अस्तिफे के बने हैं। उन कारणों को दूर कर दिया जाएगा। Resignation

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts