पंजाब

Road Accident: ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार लड़की को कुचला

38 Views
Road Accident
Road Accident

Road Accident: अपनी जानकार के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर 16 साल की लड़की घर जा रही थी कि अचानक उसका एक्सीडेंट मोटरसाइकिल के साथ हो गया। जिसके कारण वह सड़क पर जा गिरी और सामने की तरफ से आ रहे ट्रक उसके ऊपर से गुजर गया। जिसके कारण लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। Road Accident

यह भी पढ़े :

इस मौके पर दीपक ने पुलिस को कंप्लेंट में लिखवाया की मनदीप कौर मेरी जानकार है और वह लुधियाना में काम करती है। उसने कहा कि जब वह और मनदीप को उसके गांव माऊसाहब छोड़ने जा रहा था कि रास्ते में हादसा हो गया और मंदीप कौर सड़क पर जा गिरी। इस दौरान सामने की तरफ से आ रहे ट्रक ने मनदीप कौर को कुचल दिया। जिसके कारण मनदीप कौर की मौके पर ही मौत हो गई। इस मौके पर थाना फ्लोर के जांच अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया है कि मामले की जांच के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं ट्रक ड्राइवर ट्रक को छोड़कर भाग गया और ट्रक को कब्जे में लेकर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी गई है। Road Accident

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts