पंजाब

Health Card : नंबरदारों के लिए तय होगा विशेष दिवस

1 Views
A special day will be designated for Nambardars health cards
A special day will be designated for Nambardars health cards

चंडीगढ़, 8 जुलाई (ध्रुव)। पंजाब के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने मंगलवार को नंबरदार यूनियन के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी विभिन्न मांगों पर चर्चा की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नंबरदारों की सभी जायज़ मांगों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। बैठक के दौरान यूनियन ने मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत बनाए जा रहे Health Card के लिए नंबरदारों हेतु एक विशेष दिन आरक्षित करने की मांग रखी। इस पर मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि राज्य के सभी उपायुक्तों को निर्देश जारी किए जाएंगे ताकि नंबरदारों की सुविधा के लिए Health Card बनाने हेतु एक दिन विशेष रूप से निर्धारित किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जल्द ही सभी उपायुक्तों को आधिकारिक पत्र भेजा जाएगा।

बैठक में नंबरदारों ने अपना मानदेय बढ़ाने की मांग भी उठाई। इस पर राजस्व मंत्री ने कहा कि वह इस मुद्दे को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के समक्ष रखेंगे और मानदेय बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि पंजाब सरकार नंबरदारों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण प्रशासनिक व्यवस्था में नंबरदारों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और सरकार उनके योगदान का सम्मान करती है। उन्होंने यूनियन की अन्य मांगों को भी गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिया।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव-सह-वित्त आयुक्त (राजस्व) अनुराग वर्मा, विशेष सचिव-सह-निदेशक भूमि अभिलेख परमवीर सहित राजस्व विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :- SIR Form 2026 : फॉर्म भरना जरूरी, तभी मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts