पंजाब

SIR Form 2026 : फॉर्म भरना जरूरी, तभी मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

7 Views
SIR Form 2026 Filling out the form is mandatory
SIR Form 2026 Filling out the form is mandatory

विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया समय पर पूरी करने की अपील : भगवंत मान

चंडीगढ़, 8 जुलाई, (ध्रुव)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य के सभी पात्र मतदाताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया समय पर पूरी करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि SIR Form 2026 जमा करने वाले मतदाताओं के नाम ही नई मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने दावा किया कि नई मतदाता सूची में नाम शामिल होने पर ही सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा अधिकार है और प्रत्येक पात्र नागरिक को समय रहते SIR फॉर्म भरना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस प्रक्रिया को गंभीरता से लें, ताकि भविष्य में मतदान के अधिकार से वंचित न होना पड़े।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यदि किसी नागरिक को SIR फॉर्म भरने में किसी भी प्रकार की परेशानी आती है तो वह आम आदमी पार्टी के स्थानीय स्वयंसेवकों से सहायता ले सकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी पात्र मतदाताओं को प्रक्रिया पूरी कराने में हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

SIR Form 2026 अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन और पारदर्शी बनाना

उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन और पारदर्शी बनाना है, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था और मजबूत हो सके।

मुख्यमंत्री ने 'मावां-धीआं सत्कार योजना' का उल्लेख करते हुए कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में वित्तीय सहायता भेजी जा रही है। उनके अनुसार सामान्य श्रेणी की महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये तथा अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए राज्य सरकार ने 9,300 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है।

मुख्यमंत्री ने एक बार फिर लोगों से अपील की कि वे SIR प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें और समय पर अपना फॉर्म भरकर यह सुनिश्चित करें कि उनका नाम नई मतदाता सूची में शामिल रहे।

यह भी पढ़े :- E-20 Petrol पर केजरीवाल का बड़ा हमला: मोदी सरकार पर झूठ का आरोप

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts