पंजाब

Sukhpal Singh Khaira: विधायक सुखपाल सिंह खैरा गिरफ्तार

20 Views
sukhpal singh khaira
sukhpal singh khaira

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
पंजाब के जलालाबाद पुलिस द्वारा एक पुराने एनटीपीसी एक्ट के तहत भुल्लथ से विधायक Sukhpal Singh Khaira को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जलालाबाद पुलिस सुबह 6:00 बजे ही सुखपाल सिंह खैरा की चंडीगढ़ स्थित कोठी पर पहुंच गई थी और करीब 6:30 बजे सुखपाल सिंह खैरा को गिरफ्तार करते हुए अपने साथ ले गई। हालांकि गिरफ्तारी के मौके सुखपाल सिंह खैरा और उनके पुत्र वकील द्वारा काफी ज्यादा विरोध किया गया। सुखपाल सिंह खैरा का कहना था कि इस मामले में वह सुप्रीम कोर्ट तक जा चुके हैं तो उनकी गिरफ्तारी इस पुराने मामले में क्यों की जा रही है? sukhpal singh khaira arrest

यह खबर भी पढ़े :

Sukhpal Singh Khaira: जलालाबाद पुलिस ने एनटीपीसी एक्ट के तहत किया सुखपाल खैरा को गिरफ्तार

पुलिस के आए एसपी रैंक के अधिकारी नियमों के पर सुखपाल सिंह खैरा को बताया कि इस मामले में उनकी गिरफ्तारी की जरूरत है और कानून के तहत ही उनकी गिरफ्तारी की जा रही है। पहले सुखपाल सिंह खैरा गिरफ्तारी नहीं देने पर अड़े रहे और साथ चलने पर इनकार करते रहे परंतु जब पुलिस ने धक्का करना शुरू किया तो सुखपाल सिंह खैरा खड़े होकर पुलिस के साथ जाने के लिए तैयार होकर जाने के लिए तैयार हो गए। Police Arrest Sukhpal Singh Khaira

सुखपाल सिंह खैरा को कुछ घंटे पश्चात जलालाबाद की अदालत में पेश किया जाएगा जहां पर उनका रिमांड लेने की कोशिश की जाएगी। Police Arrest Sukhpal Khaira

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts