टेक्नोलॉजी

झुक गयी सरकार, अध्यापकों के मामले में आये नये आदेश

31 Views
Punjab Teacher Transfer order cancle
Punjab Teacher Transfer order cancle

Punjab Teacher Transfer को लेकर खुद मंत्री Harjot singh bains ने जारी किये आदेश

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़ l
Punjab Teacher Transfer के मामले में आकर कर पंजाब सरकार झुक ही गई है। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को खुद सामने आकर उन आदेशों को रद्द करना पड़ा है l जिसको लेकर पिछले कुछ दिनों से काफी ज्यादा हंगामा हो रहा था। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस फैसले के पश्चात अध्यापकों को काफी हद तक राहत मिली है।

जानकारी अनुसार पंजाब के शिक्षा विभाग की तरफ से अलग-अलग स्कूलों में तैनात 162 अध्यापक, लेक्चरार व कंप्यूटर अध्यापकों के तबादले करते हुए उन्हें स्कूल ऑफ इमीनेंस (School of Eminence) में तैनात कर दिया गया था। इन तबादलों के होने के पश्चात अध्यापकों की तरफ से बड़ा स्तर पर विरोध किया जा रहा था तो वहीं पर पंजाब सरकार को भी कहा जा रहा था कि इस तरीके से उनके तबादले करना गलत है।

यह खबर भी पढ़े :

पिछले कुछ दिनों से शिक्षा विभाग में चल रहे इस विरोध को देखते हुए खुद शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा सोमवार को इन सभी तबादलों के आदेशों को रद्द कर दिया गया है l जिसके चलते आप किसी भी अध्यापक को स्कूल ऑफ इमीनेंस में हुए तबादले वाले स्कूल में ज्वाइन नहीं करना पड़ेगा।

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।


Tags: #Punjab
Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts