चंडीगढ़

शुगर से लेकर कैंसर तक के बचाव में गुणकारी यह जूस

40 Views
Benefits of Sugarcane Juice
Benefits of Sugarcane Juice

Benefits of Sugarcane Juice: गर्मी के आते ही व्यक्ति अनेकों तरह के फलों और सब्जियों के जूस का सेवन करने लगते है, क्योंकि उन्हे उस समय सबसे ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है। उन्ही सभी जूस में से गन्ने का जूस सबसे ज्यादा गुणकारी माना जाता है, क्योंकि यह व्यक्ति के शरीर में एनर्जी बूस्ट करने का एक बहुत ही अच्छा स्रोत है। यह उसके शरीर में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा को बढ़ाकर उसे अनेकों काम करने की क्षमता प्रदान कर देता हैं। जिसके कारण से व्यक्ति का शरीर ज्यादा जल्दी थकता नहीं है। यही कारण है कि गर्मियों के मौसम में भारत में गन्ने के जूस का सेवन काफी लोकप्रिय हो जाता है।

परंतु फिर भी बहुत से लोग इसके औषधिक गुणों के बारे में अवगत नहीं है। इसलिए उनको यह जानकर काफी हैरानी होगी कि यह गन्ने का रस इतना गुणों से भरपूर है कि यह हमारे दांतों तक की समस्या से लेकर कैंसर जैसी खतरनाक और जानलेवा बीमारी तक को मात दे सकता है। इसमें अनेकों तरह के पोषक तत्व जैसे कि फाइबर, कैल्शियम, प्रोटीन, मिनरल्स, मैग्नीशियम आदि भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हर शरीर को स्वास्थ्य वर्धक बनाने के लिए आवश्यक होते ही हैं। परंतु हर चीज का सेवन एक नियमित मात्रा में ही अच्छा लगता है, इसलिए इसका प्रयोग भी एक लिमिट में रहकर ही करना चाहिए। क्योंकि यह आगे चलकर कई बार दिक्कतें भी खड़ी कर सकता है। आज इस आर्टिकल में हम गाने के जूस के कुछ फायदे के बारे में बताने की कोशिश करेंगे इसलिए इस आर्टिकल को पूरा ध्यान से पड़े।

Benefits of Sugarcane Juice: स्ट्रांग इम्यून सिस्टम

अध्ययन के अनुसार पाया जाता है कि गन्ने में मौजूद हैपेटोप्रोटेक्टिव और एंटीऑक्सीडेंट इसका सेवन शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा गुणकारी बना देते हैं। क्योंकि यह हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाकर इसे अनेकों तरह की बीमारियों से लड़ने के लिए तैयार कर देते हैं। यदि व्यक्ति इसका नियमित सेवन करता है तो इससे संक्रमण और बैक्टीरियल इनफेक्शन वाली बीमारियों से बचाव करने में बहुत ही ज्यादा सहायता प्राप्त हो सकती है। इसलिए यदि कोई भी व्यक्ति खराब इम्यून सिस्टम से जूझ रहा है तो वह गन्ने के रस का सेवन कर सकता है। परंतु इसका सेवन भी एक नियमित मात्रा में ही गुणकारी हो सकता है, इसलिए इसका प्रयोग डॉक्टर की सलाह और अपने पचाने की क्षमता अनुसार ही करना चाहिए।

कैंसर से बचाव

गन्ने में एंटीऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्व तो मौजूद होते ही है, जो हमारे शरीर की अनेकों तरह की बीमारियों से रक्षा करते हैं। परंतु इसके साथ-साथ इसके रस में ट्रायसिन नामक एक फ्लेवोन भी पाया जाता है, जो शरीर की कैंसर जैसी बड़ी बीमारियों से लड़ने में भी काफी ज्यादा सहायता करते हैं। इसके कैंसर कोशिकाओं पर इतने असरदान होने का कारण एक यह भी है कि इसमें जो एंटी प्रोलाइफ्रेटिव गतिविधि होती है वह कैंसर सेल्स को पनपने से रोकती है। परंतु व्यक्ति को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कैंसर एक ऐसी बीमारी है जो हमारे शरीर के लिए काफी खतरनाक हो सकती है, इसलिए गन्ने के रस का सेवन करने के साथ डॉक्टरी सलाह लेना भी जरूरी है। क्योंकि सिर्फ गन्ने का रस इस बीमारी को ठीक नहीं कर सकता। Benefits of Sugarcane Juice

लीवर को रखे तंदुरुस्त

मिली जानकारी के अनुसार पता चलता है कि जब लीवर की कार्य प्रणाली में किसी भी प्रकार की कोई रुकावट आ जाती है, तो यह लीवर में दिक्कत खड़ी करके पीलिया की समस्या को पैदा कर देता है। जिसके कारण से व्यक्ति के शरीर का रंग और मूत्र का रंग दोनों ही काफी पीला हो जाता है। इसके पीछे कारण यह है कि हमारे शरीर में बिलीरुबिन नामक एक तत्व की मात्रा काफी बढ़ जाती है, जो की एक पीला पिगमेंट होता है और लाल रक्त कोशिकाओं के टूटने से बनता है। इस अवस्था में गन्ने का जूस काफी ज्यादा गुणकारी साबित हो सकता हैं, क्योंकि इसमें बहुत से एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इसलिए लीवर से संबंधित पीलिया जैसी समस्या से ग्रसित व्यक्ति यदि नियमित रूप से रोजाना एक गिलास गन्ने के जूस का सेवन करें तो उसे बहुत अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिल सकते हैं। Benefits of Sugarcane Juice

एनर्जी बूस्टर

गर्मी के मौसम में लोगों को अक्सर हीट स्ट्रोक का सामना करना पड़ता है, जिसके कारण से उनके शरीर की ऊर्जा काफी ज्यादा कम हो जाती है। इस अवस्था में गन्ने का रस सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करने और मांसपेशियों में ताकत बनाए रखने के लिए काफी मददगार बन सकता है। एक तरीके से यह ईंधन के रूप में काम करता है, क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट्स भरपूर मात्रा में होता है। जिसके कारण से यह हमारे शरीर में कार्बोहाइड्रेट की कमी को पूरा करके उसे एनर्जी प्रदान करता है। इसका सेवन करने से व्यक्ति काफी हाइड्रेटेड और तरोताजा फील करता है। इसलिए इसे बहुत से लोग स्पोर्ट्स ड्रिंक और एनर्जी ड्रिंक के रूप में प्रयोग करते हैं। Benefits of Sugarcane Juice

त्वचा के लिए गुणकारी

गर्मी के मौसम में अक्सर यूवी किरणों और फ्री राडीक्लस की वजह से व्यक्ति का चेहरा काफी डल हो जाता है। जिसके कारण से उसका चेहरा समय से ही पहले बूढ़ा लगने लग जाता है। इसके अतिरिक्त इससे चेहरे पर झुर्रियाँ, पिगमेंटेशन, कील, मुंहासे पिंपल आदि की भी समस्या आ जाती हैं। इस अवस्था में गन्ने का जूस काफी ज्यादा गुणकारी साबित हो सकता है, क्योंकि इसमें अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड पाया जाता है। इस एसिड का प्रयोग सबसे ज्यादा कॉस्मेटिक उद्योगों द्वारा किया जाता है।

मुंहासे जैसी त्वचा की जिद्दी बीमारी से छुटकारा पाने में गन्ने का जूस काफी ज्यादा कारगर रिजल्ट्स दिखा सकता है। इसकी अतिरिक्त इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट चेहरे की पिगमेंटेशन को दूर करके व्यक्ति की स्किन को टाइट करने और उसे झुर्रियों से बचाने में काफी ज्यादा मदद करते हैं। यह व्यक्ति को स्किन कैंसर के खतरे से बचाने में भी सक्षम हो सकते हैं। Benefits of Sugarcane Juice

शुगर में गुणकारी

अध्ययन के अनुसार पाया जाता है कि गन्ने में प्राकृतिक तौर पर ही मीठा काफी मात्रा में मौजूद होता है, जिसके कारण इसमें कोई भी ऊपर से रीफाइन्द चीनी डालने की जरूरत नहीं पड़ती है। यही कारण है कि इसे शुगर के मरीज काफी आराम से सेवन कर सकते हैं बिना किसी दिक्कत के, क्योंकि यह उनके शरीर में रक्त शर्करा की मात्रा को नियंत्रण में रखते हैं और उसे एक स्तर से आगे बढ़ने नहीं देते। इसलिए शुगर के मरीज इसको अपनी रोजाना जिंदगी में सेवन कर सकते हैं। परंतु इसका प्रयोग उन्हें एक नियमित मात्रा में ही करना चाहिए क्योंकि इनमें मौजूद अन्य तत्व जैसे की कार्बोहाइड्रेट्स कभी कबार शुगर के मरीज के लिए कई बीमारियों को पनपने का रास्ता भी दे सकते हैं। Benefits of Sugarcane Juice

इस आर्टिकल में जानकारी सामान्य रूप से दी गई है। इसलिए इस पर अमल करने से पहले अपने नजदीकी डॉक्टर से जरूर सलाह ले। दी स्टेट हेडलाइंस किसी भी बात भी कोई पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts