The State HeadlinesThe State Headlines
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • ऑटोमोबिल्स
  • स्वस्थ्य
  • व्यापार
  • हरियाणा
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Notification Show More
Font ResizerAa
The State HeadlinesThe State Headlines
Font ResizerAa
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Search
  • होम
  • पंजाब
  • चंडीगढ़
  • हरियाणा
  • ऑटोमोबिल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • एजुकेशन
Follow US
Home » यह सब्जी किडनी व लीवर के साथ शरीर को कई रोगों से रखता है दूर
चंडीगढ़

यह सब्जी किडनी व लीवर के साथ शरीर को कई रोगों से रखता है दूर

Rajesh Sachdeva
Last updated: 2024/04/07 at 2:10 PM
Rajesh Sachdeva
Share
10 Min Read
Lotus Stem Benefits
Lotus Stem Benefits
SHARE

Lotus Stem Benefits: सब्जियों का सेवन तो हमारे शरीर के लिए काफी ज्यादा लाभदायक माना जाता है। उनका स्वाद तो लाजवाब होता ही है, परंतु इसके साथ-साथ इनमें अनेकों तरह के पौष्टिक तत्व जैसे की विटामिन, कैल्शियम, फाइबर, मिनरल्स आदि मौजूद होते हैं। यही कारण है कि यह हमारे शरीर की काफी तरह की बीमारियों से रक्षा करते हैं। उन्हीं सब्जियों में से एक है कमल ककड़ी। जिसे अंग्रेजी में लोटस स्टेम के नाम से भी जाना जाता है।

Contents
Lotus Stem Benefits: एनीमिया से छुटकाराकब्ज में आरामइम्यूनिटी को करता है बूस्टत्वचा और बालों के लिए फायदेमंदलीवर और किडनी को रखे स्वस्थवजन को करता है कम

पुराने समय से ही लोग इसका प्रयोग करते आ रहे हैं परंतु आजकल के बच्चे इसे बहुत कम खाना पसंद करते हैं, क्योंकि उन्हें इसके औषधिक गुणों के बारे में ज्यादा कुछ पता ही नहीं हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट और अनेकों खनिजों से भरपूर होते हैं जिसकी कारण से यह हमारे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए एक बहुत ही अच्छा आहार हो सकता है। इसका प्रयोग चाइनीस क्यूज़ीन और दवाइयां में सबसे ज्यादा किया जाता है। इसलिये चिकित्सा की दुनिया में इसको प्रयोग करने की काफी मान्यता है।

लोग इसका प्रयोग अपने घरों में आचार, चिप्स, पकोड़े, सूखी सब्जी आदि बनाने में करते हैं, जो की काफी स्वादिष्ट भी बनती है और सभी को पसंद भी आती है। जानकारी अनुसार पता चलता है कि यदि कोई व्यक्ति इसका सेवन करता है तो उसे अल्सर, सूजन, डायबिटीज, गट हेल्थ जैसी समस्या से निवारण पाने में काफी ज्यादा सहायता प्राप्त होती है। यह हमारे शरीर के लिए हर तरीके से गुणकारी हो सकती हैं, परंतु इसका इस्तेमाल देखकर ही करना चाहिए। क्योंकि किसी भी चीज की अधिकता हमारे शरीर को हानि पहुंचा सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम कमल ककड़ी के कुछ फायदों के बारे में बताने की कोशिश करेंगे। इसलिए इस आर्टिकल को पूरा ध्यान से पढ़ें।

Lotus Stem Benefits: एनीमिया से छुटकारा

जानकारी के अनुसार पता चलता है कि एनीमिया एक ऐसी बीमारी है, जिसमें व्यक्ति के शरीर में हीमोग्लोबिन और आयरन की मात्रा कम हो जाती है। इसमें व्यक्ति का शरीर रेड ब्लड सेल्स को सही ढंग से नहीं बना पाता। जिसके कारण व्यक्ति के शरीर में काफी कमजोरी आ जाती है। इसलिए इस अवस्था में आयुर्वेद कमल ककड़ी का सेवन करने की सलाह देता है, क्योंकि कमल ककड़ी में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है जो हमारे शरीर में रेड ब्लड सेल्स की मात्रा को बढ़ाने में मदद करता है और इसकी कमी की समस्या को भी दूर कर देता है। इसके अतिरिक्त जिन लोगों के शरीर में खून की मात्रा हमेशा ही नियमित हद से कम रहता है तो उन्हें कमल ककड़ी को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। क्योंकि इससे उन्हें बहुत अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिल सकते है।

कब्ज में आराम

अध्ययन के अनुसार पाया जाता है कि कमल ककड़ी हमारे शरीर में कब्ज की समस्या को दूर करने में बहुत ही ज्यादा गुणकारी साबित हो सकती है। क्योंकि इसमें डाइटरी फाइबर मौजूद होता है जो कि हमारे शरीर की पाचन क्रिया और गैस्ट्रिक जूस के फ्लो को सही रखने में बहुत बड़ा योगदान डाल सकते हैं। यही कारण है कि इससे हमारा शरीर न्यूट्रिएंट्स का अवशोषण सही ढंग से कर पाता है और हमारी मांसपेशियां भी स्वस्थ रहती हैं। इसके अतिरिक्त कमल ककड़ी के नियमित सेवन से व्यक्ति का पेट हमेशा साफ रहता है और मल त्याग की प्रक्रिया भी काफी आसान बन जाती है। इसलिए कब्ज से पीड़ित व्यक्ति को कमल ककड़ी का सेवन करने की सलाह दी जाती है। Lotus Stem Benefits

इम्यूनिटी को करता है बूस्ट

कमल ककड़ी में मौजूद विटामिन ए, बी और सी हमारे शरीर को बाहरी आक्रमण करने वाले बैक्टीरिया, इन्फेक्शन से बचाने में सहायता करते हैं और हमारी रोग प्रतिरोधक शक्ति को भी मजबूत करते हैं। क्योंकि जब व्यक्ति की इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग होती है तो वह किसी भी बैक्टीरियल इन्फेक्शन या अन्य संक्रमण वाली बीमारियों से खुद के शरीर को बचा सकता है। इसलिए यदि कोई सीजनल सब्जियों में से कमल ककड़ी का सेवन अपने भोजन में करता है तो इससे उसे खांसी और बुखार जैसी समस्याओं से रक्षा करने में काफी ज्यादा सहायता प्राप्त हो सकती हैं। इसका सेवन करते वक्त यह बात जरूर ध्यान में रहनी चाहिए कि इसका सही मात्रा में प्रयोग ही हमारे शरीर को अच्छे रिजल्ट दिखाने में सक्षम बन सकता है। Lotus Stem Benefits

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

आयुर्वेद बताता है कि कमल ककड़ी हमारे चेहरे और बालों की समस्याओं से निवारण पाने में भी अपना पूरा-पूरा योगदान डाल सकते हैं। क्योंकि हमारे चेहरे को विटामिन सी और विटामिन बी की बहुत ज्यादा जरूरत होती है, जो की कमल ककड़ी में भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन यदि कोई व्यक्ति करता है तो यह व्यक्ति का चेहरा मुलायम और ग्लोइंग बनाने में बहुत ज्यादा सहायता कर सकता है। इसके अतिरिक्त यह भी पाया जाता है कि कमल ककड़ी हमारे शरीर में कोलैजन प्रोडक्शन की मात्रा को बढ़ा देता है, जिससे हमारे चेहरे पर झुर्रियां नहीं पड़ती और यह लंबे समय तक जवान लगती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हमारे बालों को मजबूत बनाकर इसे झड़ने और पतले होने से रोकते हैं जिससे गंजेपन की समस्या से भी व्यक्ति का बचाव हो सकता हैं। Lotus Stem Benefits

लीवर और किडनी को रखे स्वस्थ

लीवर और किडनी हमारे शरीर के बहुत ही जरूरी अंग है, जिसके बिना हमारा शरीर सही ढंग से अपनी क्रियाओं को पूरा नहीं कर सकता। इन क्रियाओं को सही रखने में कमल ककड़ी एक बहुत ही बढ़िया आहार हो सकता है, क्योंकि इसमें मौजूद डिटॉक्सिफाइंड प्रॉपर्टीज हमारे शरीर में से जो भी टॉक्सिन या विषाक्त पदार्थ होते हैं उनको बाहर निकलने में मदद कर सकते हैं। जिससे हमारा शरीर अंदरूनी तौर से साफ रहता है।

इसका फायदा यह होता है कि हमारी किडनी और लीवर पर कोई भी बुरा प्रभाव नहीं पड़ता। क्योंकि समय-समय पर शरीर में से इसकी सफाई होती रहती है और यह लंबे समय तक स्वस्थ रहते हैं। इसलिए लीवर और किडनी की सेहत को बनाए रखने के लिए कमल ककड़ी का सेवन बहुत ही ज्यादा गुणकारी हो सकता है। यही कारण है की सीजन के समय व्यक्ति को इस सब्जी का सेवन आवश्यक रूप से करना चाहिए। Lotus Stem Benefits

वजन को करता है कम

किसी भी इंसान को शरीर का वजन कम करने के लिए कैलोरीज की मात्रा का कंजप्शन बहुत ही कम करना होता है, क्योंकि इससे उनके शरीर में चर्बी की मात्रा बढ़ती है। कमल ककड़ी में कैलोरीज और फैट कंटेंट बिल्कुल नाम मात्र पाया जाता है। इसकी वजह से यदि व्यक्ति इसका सेवन करता भी है तो यह उसके वजन कम करने में बहुत ज्यादा सहायक बन सकता है। क्योंकि इसको खाने के बाद व्यक्ति को ज्यादा देर भूख नहीं लगती जिससे उसके ओवरेटिंग करने के चांसेस काफी कम हो जाते है। इसके अतिरिक्त इसमें फाइबर और दूसरे पोषक तत्वों की मात्रा भी भरपूर होने के कारण यह हमारी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट रखते है जिससे हमारे शरीर में फैट की मात्रा नियंत्रण में रहती है। यही कारण है कि कमल ककड़ी के सेवन को हमारे शरीर के लिए इतना ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है।

इस आर्टिकल में जानकारी सामान्य रूप से दी गई है। इसलिए इस पर अमल करने से पहले अपने नजदीकी डॉक्टर से जरूर सलाह ले। दी स्टेट हेडलाइंस किसी भी बात भी कोई पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़े :

  • सर्वाइकल दर्द को न करें नजरअंदाज, इसका यह करें उपचार
  • Gond Katira Ke Fayde: गर्मी में अमृत का काम करता है गुंद कतीरा
  • शुगर, त्वचा से लेकर कई बिमारियों में कारगर है गिलोय का पोधा
  • Hormonal Imbalance के कारण हो सकती है कई बीमारियाँ

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Rajesh Sachdeva April 7, 2024 April 7, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print

You Might Also Like

चंडीगढ़पंजाब

जापान की कई कम्पनी पंजाब में करेगी निवेश: Bhagwant Singh Mann

December 10, 2025
Lathicharge on Roadways-PRTC employees is wrong: Amrinder Singh Raja Wring
चंडीगढ़पंजाब

स्टूडेंट्स की जीत, डेमोक्रेसी की जीत : Raja Warring

November 27, 2025
Bhagwant Mann Order Breaking News
चंडीगढ़पंजाब

छुट्टी वाले दिन डीआईपीआर डिपार्टमेंट में तबादले

January 11, 2025
Kangana Ranaut calling farmers rapists is extremely shameful says sushil gupta
चंडीगढ़हरियाणा

कंगना राणौत का Farmers को दुष्कर्मी कहना बेहद शर्मनाक

August 26, 2024
The State HeadlinesThe State Headlines
Follow US
© Copyright 2023, All Rights Reserved  |  The State Headlines |
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?