पंजाब

Triple Jump: सुखप्रीत सिंह ने जूनियर फेडरेशन कप में स्वर्ण पदक जीता

1 Views
Triple Jump Sukhpreet Singh
Triple Jump Sukhpreet Singh

-- खेल मंत्री मीत हेयर ने एथलीट (Triple Jump) सुखप्रीत सिंह को दी मुबारकबाद

-- जूनियर एशियन एथलैटिक्स चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई किया

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़, 1 मईl
पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने जूनियर फेडरेशन कप में लड़कों के तीहरी छलांग (Triple Jump) मुकाबले में स्वर्ण पदक जीतने वाले सुखप्रीत सिंह को मुबारकबाद दी है।

बरनाले जिले के गाँव पंधेर के सुखप्रीत सिंह ने थिरूवनामलाई (तमिलनाडु) में जूनियर फेडरेशन कप 15.76 मीटर तीहरी छलांग (Triple Jump) लगा कर स्वर्ण पदक जीता। जूनियर नेशनल चैंपियन बनने के इलावा सुखप्रीत सिंह ने अगले महीने दक्षिणी कोरिया में होने वाली जूनियर एशियन एथलैटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई भी कर लिया।

गुरमीत सिंह मीत हेयर ने सुखप्रीत सिंह की Triple Jump में इस उपलब्धि पर मुबारकबाद देते हुये भविष्य के मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि का श्रेय एथलीट की सख़्त मेहनत और उसके कोचों और माता-पिता को दिया।

खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आगे कहा कि बरनाला जिले के लिए भी गर्व व मान सन्मान वाली बात है कि एथलैटिक्स में थोड़े से समय के दौरान अकशदीप सिंह और दमनीत सिंह की उपलब्धि के बाद सुखप्रीत सिंह ने चमक बिखेरी है। तीनों उभरते एथलीटों के इवेंट भी पैदल तौर, थ्रोअर और जंपर अलग-अलग हैं। इस से पंजाब का नाम देश में चमक रहा है अब वोह दिन भी दूर नहीं है जब विदेशों में भी पंजाब के यह खिलाडी बड़े स्तर पर मैडल जीतते नजर आयेंगे l पंजाब में खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने इन खिलाडियों को सरकार की तरफ से हर मदद करने का भरोसा भी दिया गया है l

यह भी पढ़े :- एक दौर था जब बादल साहिब का हाथ पकड़ कर ब्यान ले लेते थे पत्रकार

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts