ड्रग का सेवन करने का बताया जा रहा है मुख्य कारण
Ludhiana News : पंजाब के जूता कारोबारी और सोशल मीडिया पर हमेशा ही किसी न किसी कारण से चर्चित रहने वाले हनी सेठी को पंजाब पुलिस की तरफ से गिरफ्तार कर लिया गया है। Honey Sethi की गिरफ्तारी के पीछे इस बार कोई पारिवारिक या फिर अन्य विवाद नहीं बल्कि उनके द्वारा ड्रग का सेवन करने का कारण बताया जा रहा है। हनी सेठी का डोप टेस्ट करवाया गया था, जिसमे वोह पॉजिटिव आ चुके हैं ऐसे में उनका गिरफ्तार करते हुए अगली कार्रवाई पुलिस की तरफ से शुरू कर दी गई है। इस मामले में उन्हें जल्द ही कोई राहत भी मिलने के आसार नहीं है क्योंकि पंजाब में ड्रग का मामला काफी ज्यादा गंभीरता से लिया जा रहा है।
Honey Sethi arrested : आखिर क्या है पूरा मामला ?
इंदरप्रीत सिंह उर्फ प्रिंकल सिंह उर्फ हनी सेठी के मामले को लेकर पुलिस को काफी ज्यादा शिकायतें मिल रही थी कि वह नशे की हालत में किसी को भी गलत बोल देता है और आजकल नशा काफी ज्यादा कर रहा है ऐसे में खन्ना के नजदीक दोराहा थाने में उनका मेडिकल चेकअप किया गया था जहां पर दो टेस्ट में उनकी रिपोर्ट पॉजीटिव पाई गई है।
डोप टेस्ट की रिपोर्ट आने के पश्चात यह साबित हो चुका है कि हनी सेठी किसी प्रकार का गंभीर नशा कर रहे हैं। हनी सेठी की मेडिकल रिपोर्ट पॉजीटिव आने के पस्चात पुलिस ने उन्हें कानूनी कार्रवाई के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए खन्ना पुलिस लंबी जांच पड़ताल करने के लिए विचार विमर्श कर रही है क्योंकि मामले में सिर्फ नशा का सेवन करना ही मुख्य नहीं है जबकि हनी सिटी के पास नशा आता कहां से था और वह कहां से खरीदता था। यह भी एक बड़ा जांच का विषय है। जिस कारण ही हनी सेठी की दिक्कतें आने वाले समय में काफी ज्यादा बढ़ने वाली है।
Honey Sethi का पत्नी के साथ भी हो चुका है विवाद
हनी सेठी पहली बार विवाद में नहीं आए है। आज से पहले भी कई बार ऐसे मौके आए हैं जब Honey Sethi एक विवादित व्यक्ति के रूप में सभी के सामने आए हैं कभी उनका लुधियाना में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के साथ विवाद हो जाता है तो कभी उनकी पत्नी सामने आकर उन पर गंभीर दोष लगा देती है। हनी सेठी की पत्नी द्वारा सोशल मीडिया पर ही आकर उनके खिलाफ काफी ज्यादा गंभीर दोष लगाए थे हालांकि बाद में विवाद काफी ज्यादा बढ़ता देख दोनों के बीच में समझौता हो गया था और फिलहाल यह मामला भी शांत हो चुका है परंतु हनी सेठी का विवाद साथ नही छोड़ रहे है।
जूते के कारोबारी के रूप में हुए थे फेमस
Honey Sethi लुधियाना में एक छोटी सी जूते की दुकान चलाते थे और उन्होंने अपने कारोबार में इजाफा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उनके जूते की दुकान में आने वाले नए ब्रांड का वह प्रचार करते हुए सोशल मीडिया पर डालने लग गए थे जिससे उनको काफी ज्यादा रीच मिलने शुरू हो गई और वह सोशल मीडिया पर फेमस होना शुरू हो गए। शुरुआत में वह एक जूता कारोबारी के रूप में ही सोशल मीडिया पर नजर आते थे और जूते के कारोबार को लेकर ही प्रचार करते थे परंतु धीरे-धीरे उन्होंने मोटिवेशनल स्पीकर का रूप धारण कर लिया और वह काफी ज्यादा सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर भी बढ़ा चुके हैं।