पंजाब

युवक की मौत, घायल होने पर लोग बनाते रहे विडिओ, नहीं की मदद

38 Views
Punjab News
Punjab News

Punjab News: घर से काम के लिए जा रहे एक युवक की बाइक स्लिप होने के कारण गंभीर रूप से जख्मी हो गया। नजदीक खड़े लोगों ने जख्मी को इलाज के लिए हस्पताल ले जाने की जगह उसकी वीडियो बनाते रहे। आखिरकार कुछ देर बाद युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान संजू सिंह निवासी गुरुदेव नगर लुधियाना के रूप में हुई है। Punjab News

मिली जानकारी के अनुसार संजू सिंह अपनी बाइक पर काम के लिए जा रहा था कि जीवन नगर की गली नंबर 12 के नजदीक अभी पहुंचा ही था की बारिश के खड़े पानी में उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ने के कारण वह नीचे गिर गया। नीचे गिरने के कारण संजू सिंह के सर में पत्थर लगने के कारण वह बेसुध हो गया। निचे गिरने के कारण उसके सर और मुंह से खून बहता रहा। इतनी ही देर में लोगों का जमावड़ा इकट्ठा हो गया, लेकिन संजू सिंह को किसी ने भी हस्पताल  नहीं पहुँचाया और वीडियो ही बनाते रहे। संजू सिंह गंभीर जख्मी होने के कारण उसने वहीं पर दम तोड़ दिया। Punjab News

Punjab News: शर्मसार हुई इंसानियत

मिली जानकारी के अनुसार संजू सिंह जब गंभीर रूप में घायल पड़ा था तो नजदीक खड़े लोगों ने हस्पताल ले जाने की जगह वीडियो ही बनाते रहे। एक व्यक्ति ने संजू सिंह की मदद करने के लिए आगे आया तो दूसरों ने रोक दिया कि पुलिस ही इस घायल को उठाकर हस्पताल लेकर जाएगी। आखिरकार सूचना मिलते ही जीवन नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उठाकर हस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन तब तक संजू सिंह दम तोड़ चुका था। जीवन नगर पुलिस चौकी इंचार्ज दलबीर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान संजू सिंह के रूप में हुई है और उसकी एक बहन है। वह घर में अकेला ही कमाने वाला था।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts