पंजाब

फाजिल्का का नया बस स्टैंड अब तक क्यों नहीं हुआ शुरू ?

47 Views

Fazilka News : पंजाब विधानसभा ने उठाया फाजिल्का के विधायक नरिंदर पाल सवना ने मुद्दा

चंडीगढ़, 11 मार्च। (The State Headlines)। Fazilka में बने नए बस स्टैंड को अभी तक चालू न किए जाने का मुद्दा Punjab Legislative Assembly में उठाया गया। विधायक Sardar Nirinder Pal Singh Sawna ने सरकार से पूछा कि फाजिल्का में बने नए बस अड्डे को अब तक चालू क्यों नहीं किया गया और क्या इसे बनाने से पहले ट्रांसपोर्ट विभाग से अनुमति ली गई थी या नहीं।

इस पर जवाब देते हुए पंजाब के परिवहन मंत्री Laljit Singh Bhullar ने बताया कि मौजूदा बस स्टैंड परिवहन विभाग का है और यह लगभग 7 कनाल 13 मरले जमीन पर शहर के मुख्य बाजार और रेलवे स्टेशन के पास स्थित है। इस बस स्टैंड पर डीजल पंप, वर्कशॉप, स्पेयर पार्ट स्टोर, कैश ब्रांच, कंप्यूटर ब्रांच और अन्य जरूरी कार्यालय मौजूद हैं।

रोजाना 100 से ज्यादा बसों का संचालन

मंत्री ने बताया कि विभिन्न डिपो से करीब 105 बसें इस बस स्टैंड का उपयोग करती हैं। इनमें से कई बसें रात को यहीं खड़ी होती हैं और दिन में अलग-अलग डिपो से बसें आती-जाती हैं।

बिना अनुमति बनाया गया नया बस स्टैंड

सरकार के जवाब के अनुसार, नगर काउंसिल फाजिल्का ने ट्रांसपोर्ट विभाग से उचित सलाह या मंजूरी लिए बिना NH-7 पर जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स के सामने अपनी जमीन पर नया बस स्टैंड बना दिया। यह नया बस स्टैंड लगभग 4.5 एकड़ क्षेत्र में बनाया गया है और पुराने बस स्टैंड से करीब 1.5 किलोमीटर दूर है।

जरूरी सुविधाएं नहीं होने से शुरू नहीं हो पाया संचालन

परिवहन मंत्री ने बताया कि नए बस स्टैंड पर डीजल पंप, सब-डिपो, वर्कशॉप और मरम्मत शेड जैसी जरूरी सुविधाएं मौजूद नहीं हैं। अगर बसों को वहां से चलाया जाता है तो उन्हें मरम्मत और डीजल के लिए फिर पुराने बस स्टैंड पर जाना पड़ेगा, जिससे डेड किलोमीटर और अतिरिक्त खर्च बढ़ेगा।

सरकार का कहना है कि नए बस स्टैंड को पूरी तरह चालू करने के लिए वहां आवश्यक बुनियादी ढांचा तैयार करना होगा, जिस पर विभाग को काफी खर्च करना पड़ेगा।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts