1000 रुपये पर sukhpal khaira द्वारा की गई टिप्पणी पर हंगामा
पंजाब विधानसभा में Sukhpal Khaira को लेकर एक बार फिर से हंगामा शुरू हो गया है। सुखपाल खैरा द्वारा बीते दिन एक टिप्पणी गयी थी तो उसको लेकर हरपाल चीमा बोल रहे थे। इस दौरान सुखपाल खैरा ने फिर से कोई टिप्पणी की तो जम कर हंगमा शुरू हो गया है। विधानसभा में माहौल काफी ज्यादा तलखबाजी वाला हो गया है।
खत्म हो Sukhpal Khaira की मेंबरशिप : हरपाल चीमा
विधानसभा में बोलते हुए हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि सुखपाल खैरा की मेंबरशिप रद्द होनी चाहिए क्योंकि यह अपनी हद्द पार कर रहे है। यह विधायकों को बन्धुआ मजदूर बोला जा रहा है। यह भाषा बर्दाश्त योग नही है। उनकी मेंबरशिप तुरन्त रदद् होनी चाहिए। हरपाल चीमा ने आगे बोला कि कांग्रेस विधायक दल के लीडर प्रताप बाजवा ने भी कल सुखपाल खैरा के खिलाफ पेश हुए निंदा प्रस्ताव को समर्थन किया गया था।
महिला विधायक आए वेळ में, हंगामा काफी तेज
आम आदमी पार्टी की महिला विधायक वेल में आ चुके हैं। उनकी तरफ से जम कर हंगामा किया जा रहा है और नारेबाजी की जा रही है। इस दौरान सभी कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के सभी विधायक हंगामा कर रहे हैं। उनकी तरफ से Sukhpal Khaira के खिलाफ सख्त करवाई करने की मांग की जा रही है।
20 मिनट के लिए सदन की कार्रवाई स्थगित
पंजाब विधानसभा में हंगामा के दौरान विधानसभा की कार्रवाई को 20 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया है। स्पीकर कुलतार संधवा की तरफ से मौजूदा हालात को देखते हुए यह फैसला लिया। 20 मिनट बाद जब विधानसभा शुरू हुई तो फिर से विधानसभा में इस बात का मुद्दा उठाने के लिए आप विधायकों द्वारा बोला गया परन्तु कांग्रेस के विधायक सदन में नही होने के चलते स्पीकर कुलतार संधवा ने मामले को आगे नही बढाया और दुसरे कामकाज को शुरू कर दिया गया।
यह भी पढ़े :- निकाल देना विधानसभा से सुखपाल खैरा को, बोले, राणा गुरजीत