पंजाब

क्या बिग बॉस में जाएगा नीटू शटरा वाला

By
58 Views

क्या सच में नीटू शटरा वाला बिग बॉस में जा रहा है ? नीटू शटरा वाला अपने खुद ही है दावा किया है कि उसको बिग बॉस से फोन आया है कि वह अगले एपिसोड में वह हिस्सा होगा।

नीटू शटरा वाला का दावा है कि उसकी पापुलैरिटी इतनी ज्यादा बात बढ़ चुकी है कि मुंबई भी अब उसके इंतजार में बैठी है। लुधियाना उपचुनाव के दौरान यह दावा नीटू शटरा वाला द्वारा किया जा रहा है।

नीटू शटरा वाला ने कहा कि उन्हें फोन आ चुका है और जल्द ही वह मुंबई में जाकर बिग बॉस के प्रोग्राम में शामिल होने जा रहे हैं हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि उन्हें किसका फोन आया था और कब उन्होंने मुंबई जाना है।

नीटू शटरा वाला के बारे में यहां पर यह बताना जरूरी है कि वह पिछले 10 चुनाव से लगातार चुनाव लड़ते आ रहे हैं और हर बार चुनाव हारते हुए एक ड्रामा क्रिएट कर देते हैं जिसके चलते उनका नाम पंजाब के कुछ हिस्सों में एक मजाक के रूप में लिया जाने लग गया है। अब नीटू शटरा वाला की तरफ से यह दावा किया जाने के चलते यह स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है कि वह झूठ बोल रहे हैं या फिर असल में उन्हें मुंबई से बिग बॉस के प्रोग्राम में शामिल होने के लिए फोन आया है।

Share this story:

About

Author at The State Headlines.

View all posts