अगर आप लुधियाना के आसपास रहने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है। आने वाले एक बड़े खतरे को लेकर लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर द्वारा एक अलर्ट जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि बारिशों के चलते लुधियाना के आसपास के नदी नालों में पानी काफी ज्यादा भर चुका है तो ऐसे में पानी का वहाब भी काफी ज्यादा तेज है। आमतौर पर देखा गया है कि इन नदी नालों में छोटे बच्चों से लेकर बड़े व्यक्ति तक नहाते हुए नजर आते हैं। ऐसे में तेज बहाव और पानी का स्तर ज्यादा होने के चलते जानी नुकसान होने का खतरा नजर आ रहा है इसलिए अगले आदेशों तक लुधियाना के जिले के अधीन आने वाले सभी नदी नालों में किसी भी बच्चे या व्यक्ति के नहाने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाई जा रही है।
अगर कोई इन आदेशों की उलंघन करता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।