पंजाब

भाई साहिब, नियम तो पढ़ लिया करें, 64 साल तक हो सकते है डॉक्टर भर्ती

3 Views

-- कांग्रेस करने में लगा हुया है हंगामा, 42 साल की डॉक्टर कैसे हो गयी भर्ती

-- कांग्रेस की सरकार दौरान मार्च 2021 में तय किए गए थे नियम

दी स्टेट हैडलाइंस

चंडीगढ़।

कांग्रेस पार्टी व विपक्ष के लीडर किसी बात को लेकर हंगामा करने से पहले शायद नियमों को ही नहीं देख रहे हैं। जिस कारण नियम कुछ और होते हैं और इनके तर्क कुछ और नजर आ रहे हैं। समाना से विधायक व कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जोड़ा माजरा द्वारा रखी गयी 42 साल की महिला डॉक्टर को लेकर हंगामा हो रहा है कि आखिरकार 42 साल की महिला को भर्ती कैसे कर दिया गया। कांग्रेस के विधायक से लेकर लीडर शायद अपनी ही सरकार द्वारा बनाए नियमों को भूल गए हैं।

कांग्रेस की पिछली सरकार द्वारा 23 मार्च 2021 को जारी किए गए आदेशों के अनुसार किसी भी डॉक्टर को सरकारी नौकरी में रखने की हद 64 साल तक कर दी गई थी। कांग्रेस कार्यकाल में तय किए गए इन नियमों को शायद कांग्रेस के ही विधायकों या लीडरों ने पढ़े नहीं है जिस कारण मौजूदा समय में 42 साल की महिला डॉक्टर को रखे जाने पर वह हंगामा करने में लगे हुए हैं।

यह भी पढ़े : NOC की नही पड़ेगी जरूरत, सभी नाजायज़ कॉलोनी होगी अप्रूव्ड

क्या कहते हैं 23 मार्च 2021 के आदेश ?

पंजाब में कांग्रेस की सरकार के दौरान 23 मार्च 2021 को आदेश नंबर 65183 जारी किए गए थे जिसमें साफ तौर पर कहा जा रहा है कि माहिर डॉक्टरों या मेडिकल ऑफिसर को नौकरी में रखने या नियुक्ति देने की हद 64 साल होगी। आदेशों में आगे कहा गया है कि 64 साल की उम्र तक माहिर डॉक्टर और मैडिकल अफसर (एमबीबीएस) की नियुक्ति के लिए उम्मीदवार योग्य माना जाएगा।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts