पंजाब

पंजाब में 1,000 और Rural Sports Grounds का उद्घाटन

• •
8 Views
1000 more rural sports grounds inaugurated in Punjab
1000 more rural sports grounds inaugurated in Punjab

अब तक 1,764 Rural Sports Grounds जनता को समर्पित : CM

चंडीगढ़, 11 नवंबर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को राज्य भर में 1,000 और Rural Sports Grounds का उद्घाटन कर इन्हें जनता को समर्पित किया। इसके साथ ही पंजाब में अब तक उद्घाटित किए जा चुके ग्रामीण खेल मैदानों की संख्या बढ़कर 1,764 हो गई है। राज्य सरकार ने पूरे पंजाब में कुल 3,100 आधुनिक खेल मैदान (Rural Sports Grounds) विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मुख्यमंत्री ने फतेहगढ़ साहिब जिले के अमलोह विधानसभा क्षेत्र के गांव शाहपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस अभियान की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का हब बनेगा। राज्य के युवा नशे का रास्ता छोड़कर खेलों की दुनिया में अपनी पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। सरकार का उद्देश्य गांव-गांव में खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाकर युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना और उन्हें नशे से दूर रखना है।

उन्होंने कहा कि ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों का मजबूत आधार तैयार किया जा रहा है। इसके लिए सरकार ने 3,100 Rural Sports Grounds विकसित करने के लिए 1,500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। पहले चरण में 4 मई को 255 और दूसरे चरण में 24 अगस्त को 509 खेल मैदान जनता को समर्पित किए गए थे। अब तीसरे चरण में 1,000 और मैदानों का उद्घाटन किया गया है। इनमें फतेहगढ़ साहिब जिले के 93 खेल मैदान शामिल हैं।

Rural Sports Grounds को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि Rural Sports Grounds को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। प्रत्येक मैदान में फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल और क्रिकेट खेलने के लिए जरूरी सामान उपलब्ध करवाया जाएगा। गांवों को फुटबॉल और हॉकी के गोलपोस्ट, वॉलीबॉल के खंभे और नेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल तथा क्रिकेट किट दी जाएंगी। फुटबॉल खेलने वाले युवाओं के लिए जूतों के 36 जोड़े भी उपलब्ध करवाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि खेल मैदानों में छह फुट ऊंची चेन लिंक फेंसिंग, हरियाली के लिए पौधे, फुट लाइटों से लैस वॉकिंग ट्रैक, पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग शौचालय तथा खेल उपकरण रखने के लिए स्टोर रूम बनाए जा रहे हैं। मैदानों की देखभाल के लिए पानी की व्यवस्था, सबमर्सिबल पंप और हाइड्रेंट भी लगाए जा रहे हैं। बच्चों के लिए झूले और स्लाइड वाला अलग क्षेत्र तथा रात में खेल गतिविधियां जारी रखने के लिए हाई मास्ट लाइटें लगाई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनिंदा खेल मैदानों में 400 मीटर के छह लेन वाले एथलेटिक्स ट्रैक भी बनाए जाएंगे। इसके अलावा युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए फुटबॉल और वॉलीबॉल के कोच तैनात किए जाएंगे, जो उन्हें मुफ्त कोचिंग देंगे।

भगवंत मान ने कहा कि पिछली सरकारों ने गांवों के विकास और खेल सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया। उनकी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक खेल बुनियादी ढांचा तैयार कर रही है, ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए शहरों पर निर्भर न रहना पड़े।

खेलों के लिए 1,744 करोड़ रुपये का बजट

उन्होंने बताया कि खेल मैदानों की देखरेख की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों की होगी। इसके लिए सरपंच, यूथ क्लब प्रधान, जूनियर इंजीनियर और पंचायत सचिव सहित सदस्यों की कमेटियां बनाई जाएंगी। इनमें महिला सदस्य या खिलाड़ी को भी शामिल किया जाएगा।

पंजाब सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए 1,744 करोड़ रुपये का खेल बजट आवंटित किया है। राज्य में 600 ग्रामीण जिम तैयार करने की योजना है, जिनमें से 500 पूरे हो चुके हैं। नई खेल नीति के तहत वर्ष 2022 से अब तक 40,415 खिलाड़ियों को 135 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी जा चुकी है। ओलंपिक की तैयारी के लिए खिलाड़ियों को 15 लाख रुपये और एशियाई तथा राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी के लिए आठ लाख रुपये की वित्तीय सहायता भी दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य पंजाब में ऐसी खेल संस्कृति विकसित करना है, जहां गांवों के बच्चे भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा सकें। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

यह भी पढ़े :- पंजाब के कई जिलों के डिप्टी कमिश्नरों का तबादला

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts