पंजाब

19,886 सरकारी स्कूली विद्यार्थियों को मिलेंगे School Bags

5 Views
19,886 government school students will receive School Bags
19,886 government school students will receive School Bags

सुनाम/लौंगोवाल, 11 अगस्त (ध्रुव)। पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने सुनाम हलके में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में नई पहल शुरू की है। इसके तहत हलके के 129 सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 19,886 विद्यार्थियों को School Bags उपलब्ध करवाए जाएंगे। पहले चरण में 6वीं से 12वीं कक्षा तक पढ़ने वाली 5,710 छात्राओं को स्कूल बैग वितरित किए गए।

लौंगोवाल स्थित शहीद भगवान सिंह सरकारी स्मार्ट स्कूल (कन्यां) में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अमन अरोड़ा ने इस अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी सबीना अरोड़ा भी मौजूद रहीं।

बाबू भगवान दास अरोड़ा फाउंडेशन की पहल

अमन अरोड़ा ने बताया कि यह पहल उनके परिवार द्वारा ‘बाबू भगवान दास अरोड़ा फाउंडेशन’ के माध्यम से की जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सुनाम हलके के बाकी सभी विद्यार्थियों को भी स्कूल बैग उपलब्ध करवाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को पढ़ाई से जुड़ी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को सुविधा देने के साथ-साथ उनमें पढ़ाई के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ाना है।

School Bags : NEET-JEE में सफल विद्यार्थियों का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान सुनाम हलके के होनहार विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। NEET और JEE जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले 13 विद्यार्थियों, जिनमें 8 छात्राएं शामिल हैं, को प्रमाण-पत्र और पदक देकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब की बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। मेडिकल, नॉन-मेडिकल, डिफेंस और सिविल सर्विसेज समेत विभिन्न क्षेत्रों में बेटियों ने अपनी प्रतिभा साबित की है। उन्होंने कहा कि बेटियों को समान अवसर देना समय की जरूरत है।

निजी स्कूलों की फीस पर भी बोले अमन अरोड़ा

निजी स्कूलों द्वारा फीस बढ़ाए जाने के सवाल पर अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार ने अभिभावकों को मनमानी फीस वसूली से राहत दिलाने के लिए कानूनी कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार कोई भी निजी स्कूल 5 प्रतिशत से अधिक फीस नहीं बढ़ा सकता।

यदि कोई स्कूल निर्धारित सीमा से अधिक फीस वसूलता है तो उसके खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी और अतिरिक्त वसूली गई राशि वापस करवाने के लिए भी कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य शिक्षा के व्यावसायीकरण को रोकना और अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ नहीं पड़ने देना है।

School Bags : सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था पर जोर

अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर लगातार काम कर रही है। उनका कहना था कि कोई भी बच्चा आर्थिक कारणों से शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, जो पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। सरकार प्रत्येक विद्यार्थी के उज्ज्वल भविष्य के लिए काम कर रही है।

कार्यक्रम में डिप्टी कमिश्नर पूनमदीप कौर, जिला पुलिस प्रमुख डॉ. रवजोत ग्रेवाल, जिला शिक्षा अधिकारी तरविंदर कौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, विद्यार्थी, अभिभावक और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े :- Meet Hayer और अमृतपाल सिंह सुखानंद को बनाया चुनाव इंचार्ज

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts