चंडीगढ़

खनौरी बॉर्डर पर 21 साल शुभकरण की मौत

• •
145 Views
Kisan andolan Death
Kisan andolan Death

Kisan Andolan : राजिंदरा हॉस्पिटल में घोषित किया गया मृतक

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
Kisan Andolan :खनौरी बॉर्डर पर दिल्ली जाने के लिए पहुंचे 21 साल नौजवान शुभकरण नमक नौजवान की मौत हो गई है। अभी तक बताया जा रहा है कि उक्त नौजवान को सीधी गोली लगने से मौत हुई है परंतु यह जानकारी नहीं दी जा रही है कि यह गोली कैसे शुभकरण को लगी है ? अभी तक इस मामले में किसी भी तरह की पुष्टि नहीं की जा रही है क्योंकि मामले की गंभीरता को देखते हुए फिलहाल इस बारे में ज्यादा नहीं बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि खनौरी बॉर्डर (Kisan Andolan) के पास सुबह से ही किसानों द्वारा हरियाणा की तरफ बढ़ने की कोशिश की जा रही थी तो इस दौरान हरियाणा पुलिस के नौजवानों द्वारा लगातार आंसू गैस के गोलू को छोड़ने के साथ-साथ रबड़ की गोलियों का भी इस्तेमाल किया जा रहा था। जिसके चलते दो दर्जन के करीब किसान जख्मी हालत में अस्पताल तक पहुंच गए थे। इस दौरान मौके पर एक नौजवान की गोली लगने के चलते अचानक हालत खराब होने से उसे तुरंत अस्पताल में पहुंचाया गया जहां पर उसे मृतक घोषित कर दिया गया है। 

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts