चंडीगढ़

पंजाब में हुए 27 हजार कर्मचारी पक्के, एक भी नही गया अदालत, हमारी नीयत साफ

35 Views
Arvind Kejriwal in punjab
Arvind Kejriwal in punjab

— लुधियाना में दिल्ली के मुख्यमन्त्री अरविन्द केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का दावा 

दी स्टेट हैडलाइंस
लुधियानाl
लुधियाना में पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के संजोयक अरविन्द केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दावा किया है कि पिछली सरकारों में पहले कोई न कोई सरकारी कर्मचारी पानी की टंकी पर चढ़ा नज़र आता थाl अध्यापक तो आम ही पानी की टंकी पर ही दिखाई देते थे परन्तु पंजाब में जब से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तो कोई भी कर्मचारी पानी की टंकी की तरफ नहीं जाता है लेकिन जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है,उस समय के पश्चात यह सिलसिला बंद हो चुका है, क्योंकि उन सभी को पक्का कर दिया गया है l पंजाब में 27 हजार से ज्यादा कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जा चुका है l पंजाब में फर्जी तरीके से पक्के नहीं कर रहे हैं। अरविन्द केजरीवाल (Arvind Kejriwal) लुधियाना में आम आदमी क्लिनिक का उद्घाटन करने के लिए आये हुए थे l

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि पंजाब में अभी तक जितनी भी सरकारें आई उन्होंने चुनाव से एक-दो महीने पहले कैबिनेट में प्रस्ताव पास करते हुए यह कह देते थे कि पंजाब के सभी कर्मचारी पक्के कर दिए गए हैं। इस तरीके से कोई भी कर्मचारी पक्के नहीं होते हैं क्योंकि इसके बाद कोई ना कोई उच्च अदालतों में चला जाता है और उच्च अदालतों में केस पर केस चलता रहता है।

काम करने के लिए होनी चाहिए साफ नियत

अरविन्द केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आगे बोला कि उनकी नियत में फर्क कर रहा है उन्होंने कर्मचारियों को पक्का करना ही नहीं था जबकि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पहले साल से ही कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना शुरू कर दिया। हमारी सरकार में कोई कच्चा काम नहीं किया गया बल्कि एडवोकेट जनरल व वकीलों सहित अफसरों को बिठाकर सभी से पूछा कि इन कच्चे कर्मचारियों को कैसे पक्का किया जा सकता है और कोई ऐसा तरीका निकाला जाएl जिससे किसी भी प्रकार का केस ना हो सके।

यह भी पढ़े :- क्या नारियल पानी रोजाना पीना चाहिए जानिए, इसके फायदे और नुकसान ?

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि हमारी सरकार ने पहले ही कह दिया कि कोई भी कच्चा काम नहीं होना चाहिए बल्कि पक्का काम होना चाहिए ताकि हमारे बच्चे अदालतों के चक्कर निकालते नजर ना आए l इस प्रक्रिया के चलते ही पंजाब में अब तक 27000 से ज्यादा कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जा चुका है बाकी जितने भी कच्चे कर्मचारी रहते हैं उनको भी जल्द पक्का कर दिया जाएगा।

कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने को नहीं दी गई है चुनौती

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि हैरानी की बात है कि इतने बड़े स्तर पर कच्चे कर्मचारियों को पक्का कर दिया परंतु कोई भी अभी तक कोर्ट तक नहीं गया। एक भी मामले में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने को चुनौती नहीं दी गई है। यह इसलिए हुआ है क्योंकि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार की नियत साफ है। हमने 5 साल का इंतजार नहीं किया यह नहीं देखा कि 5 साल के बाद चुनाव आएंगे तो तब कर्मचारियों को पक्का करेंगे हमारी सरकार ने तो अभी से काम करना शुरू कर दिया हैl

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts