पंजाब
पंजाब में 3 लाख 73 हजार 53 हथियारों के लाइसेंस, गुरदासपुर में सभी से ज्यादा
-- पंजाब में हथियारों का काफी चलन, लगातार बढ़ रहे है लाइसेंस
दी स्टेट हैडलाइन्स
चंडीगढ़।
पंजाब में लाइसेंसी हथियार इस कदर बढ़ रहे हैं कि रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। इस समय पंजाब में 373053 लाइसेंस सरकारों की तरफ से दिए जा चुके हैं। अमूमन हथियारों के लाइसेंस उन्हीं को मिलते हैं, जिन्हें किसी तरह से जान का खतरा होता है। इस हिसाब से ऐसा लगाया जा सकता है या फिर कहा जा सकता है कि पंजाब में 373053 लोग अपनी जान को खतरा बताते हुए हथियारों के लाइसेंस लेकर बैठे हुए हैं। इन 3 लाख 73 हजार लाइसेंस की लिस्ट में गुरदासपुर सबसे ज्यादा ऊपर है, जहां पर 40 हजार से ज्यादा लाइसेंस है जबकि इस लिस्ट में पठानकोट सबसे नीचे है। जहां पर मात्र 3287 हथियारों के लाइसेंस है।
इस संबंध में पंजाब विधानसभा को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से जवाब टेबल किया गया है।