पंजाब

Harpal Cheema ने नीतीश सेतु नामकरण पर जताई नाराजगी

• •
13 Views
Harpal Cheema expressed displeasure over the naming of Nitish Setu
Harpal Cheema expressed displeasure over the naming of Nitish Setu

चंडीगढ़, 21 नवंबर। आम आदमी पार्टी (आप) ने बिहार के कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल का नाम 'नीतीश सेतु' रखने के फैसले पर आपत्ति जताई है। पंजाब के वित्त मंत्री Harpal Cheema, विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और आप विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए पुल का नाम दसवें सिख गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर रखने की मांग की है।

कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि बिहार विधानसभा में पहले इस पुल का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर रखने का प्रस्ताव सामने आया था। ऐसे में अब इसका नाम पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर रखने का फैसला सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने इसे दसवें पातशाह की विरासत का राजनीतिकरण करार दिया।

Harpal Cheema ने कहा कि यदि बिहार सरकार नीतीश कुमार को सम्मान देना चाहती है तो इसके लिए दूसरे कई तरीके हो सकते हैं, लेकिन श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के सम्मान में रखे जाने वाले प्रस्ताव को बदलना उचित नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि वह मौजूदा नाम के साथ इस पुल का उद्घाटन न करें और बिहार सरकार को फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए कहें।

नीतीश कुमार के नाम पर रखने का फैसला दुखद : Harpal Cheema and Kultar Sandhwa

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पुल का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने पहले लोगों की मांग पर पुल का नाम गुरु साहिब के नाम पर रखने की प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन अब इसे नीतीश कुमार के नाम पर रखने का फैसला दुखद है।

संधवां ने कहा कि नीतीश कुमार को सम्मान देने के कई अन्य तरीके हो सकते हैं, लेकिन पुल का नाम पहले के प्रस्ताव के अनुसार श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर ही रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब का नाम देशभर के लोगों के दिलों में बसता है।

वहीं, आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने भी बिहार सरकार के फैसले पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि तख्त श्री पटना साहिब के नजदीक करीब 4,300 करोड़ रुपये की लागत से बने इस पुल का नाम दसवें सिख गुरु साहिब के नाम पर रखने का प्रस्ताव था। ऐसे में नाम बदलकर नीतीश कुमार के नाम पर करना सिख समुदाय की भावनाओं से जुड़ा विषय है।

धालीवाल ने भाजपा की ओर से नीतीश कुमार के बिहार में योगदान का हवाला दिए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसी भी राजनीतिक नेता के योगदान की तुलना श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की महान विरासत से नहीं की जा सकती।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि पुल का नाम दसवें सिख गुरु साहिब के नाम पर ही रखा जाए। साथ ही उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) और अन्य सिख संगठनों से भी इस मामले में ध्यान देने की अपील की।

यह भी पढ़े :- मुफ्त शराब मांगने के आरोप पर सुखबीर बादल से जवाब मांगे अकाली दल : Baltej Pannu

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts